कार की टक्कर से ई.रिक्शा सवार 4 लोग घायल..3 लोगों की अस्पातल से छुट्टी…घायल गीता किम्स में भर्ती

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—लापरवाह कार चालक की वजह से ई.रिक्शा को कार ने ठोकर मार दी है। कार की टक्कर से ई.रिक्शा सवार सभी चार लोगों को चोट पहुंची है। एक महिला की हालत गंभीर है। जिसका इलाज सिम्स में किया जा रहा है। कार चालक के खिलाफ तोरवा थाने में आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

                      तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 और 7 बजे के बीच एक कार की ठोकर से ई.रिक्शा में सवार चार लोगों को चोट पहुंची है। घटना बंगाली में हुआ है। सूचना के बाद तोरवा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने बताया कि लापरवाह कार चालक तेजी से कार क्रमांक सीजी 10 एस 3631 को लेकर काली मंदिर से हेमूनगर की तरफ जा रहा था। सामने से ई.रिक्शा में चार लोग सवार होकर बापूनगर से जगमल चौक की तरफ जा रहे थे।

                 इसी बीच बंगाली चौक पर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने ई.रिक्शा को टक्कर मार दी। कार में सवा गुड्डी वत्सल,सरोज,गीता बाई और बादल को चोट पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। प्रार्थी बादल समुन्द्रे पिता रजन समुन्द्रे की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल गीता का उपचार किम्स में चल रहा है।

                            प्रार्थी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 का अपराध दर्ज किया गया है। बहरहाल कार चालक पुलिस गिरफ्त में है।

close