किसान सम्मेलन में जोगी लगाएंगे हुंकार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

byte_3 ajit jogiबिलासपुर—-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजीत जोगी से केशकाल प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधियों से जोगी ने विशाल कार्यकर्ता और किसान सम्मेलन आयोजन को लेकर भी चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ता सम्मेलन बतौर मुख्यमंत्री उपस्थित होने का आश्वासन दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           केशकाल जनता कांग्रेस प्रतिनिधियों ने जोगी को विशाल जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में न्योता दिया है। केशकाल जोगी पार्टी नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन केशकाल स्थित स्टेडियम में 7 मार्च को किया जाएगा। इस दौरान जोगी ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने विचार विमर्श किया।सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

                                           जोगी से मुलाकात के समय मुख्य रूप से जुगल किशोर बोध, संतोष नाग,अंजोर सिंह ठाकुर, बुधसेन मरावी, कन्हरगांव, रमेश मंडावी, राजेश नेताम उपस्थित थे।

close