पढ़िए..बिलासपुर निगम MIC में होंगे कितने मेम्बर..आयुक्त ने लिखा शासन को पत्र…शुरू हुई मेयर कैबिनेट की तैयारी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- आयुक्त ने नगरीय प्रशासन मंत्रालय को पत्र लिखकर बताया है कि परिसीमन के बाद पार्षदों की संख्या में इजाफा हुआ। जाहिर सी बात है कि नगर पालिक अधिनियम के अनुसार एमआईसी सदस्यों की संख्या भी बढ़ जाएगी। अब 13 की जगह एमआईसी सदस्यों की संख्या 14 होना निश्चित है। इसलिए शासन विभागों के निर्धारण में समुचित मार्गदर्शन दे।सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

             इस बार निगम में एमआईसी के कुल 14 सदस्य होंगे। नगर निगम अधिनियम के अनुसार महापौर की एमआईसी न्यूनतम पांच और अधिकतम दस सदस्यों से मिलकर बनेगी। अभी तक बिलासपुर में 66 वार्डों के लिए कुल 13 एमआईसी सदस्य थे। चूंकि वार्डों की संख्या बढ़ गयी है। इसलिए एमआईसी में एक सदस्य की बृद्धि निश्चित है। मामले में निगम सचिव ने बताया कि आयुक्त ने शासन को पत्र जारी कर स्थिति से अवगत कराया है। जल्द ही शासन का आदेश भी मिल जाएगा।

क्या कहता है निगम अधिनियम

            नगर पालिका अधिनियम के अनुसार प्रत्येक निगम के लिए एक मेयर इन काउंसिल होगी। धारा 18 के अधीन अध्यक्ष की निर्वाचन की तारीख से सात दिन के अन्दर निर्वाचित पार्षदों के बीच से महापौर  एमआईसी का गठन करेगा। 

                      अधिनिययम में स्पष्ट है कि प्रत्येक निगम में..मेयर इन काउंसिल महापौर और कम से कम पांच और अधिक से अधिक दस सदस्यों से मिलकर बनेगा। जिसमें कम से कम एक सदस्य अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से होगा। एक सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग और एक सदस्य महिलाओं से शामिल किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ को एमआईसी गठन में विशेष छूट

         निगम अधिनियम की उपधारा के तहत छत्तीसगढ़ को एमआईसी गठन में छूट का विशेष प्रावधान है। यहां महापौर चुने गए पार्षदों में बीस प्रतिशत से एमआईसी का गठन करेगा। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि गणना करते समय आधे से कम भाग को छोड़ दिया जाएगा। आधे या आधे से अधिक भाग को एक माना जाएगा।

एमआईसी में होंगे कुल 14 सदस्य 

             निवर्तमान महापौर के समय एमआईसी में सदस्यों की कुल 13 थी। इसे 66 वार्डों में बीस प्रतिशत के अनुसार निर्धारित किया गया था। इस बार वार्डों की कुल संख्या 70 है। जाहिर सी बात है कि एमआईसी में बीस प्रतिशत के हिसाब से कुल 14 सदस्या होंगे। यान पिछळी बार से इस बार एमआईसी सदस्य संख्या 13 से बढ़कर 14 होगी।

निवर्तमान एमआईसी सदस्यों के नाम

निवर्तमान एमआईसी सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं। इसमें उषा मिश्रा, प्रकाश यादव, उमेश चन्द्र कुमार, रमेश जायसवाल,  उदय मजुमदार, श्याम साहू, राजकुमार पमनानी, बंशीलाल साहू, व्ही.रामाराव, अंजनी कश्यप, रजनी सोनी, ममता ताम्रकार, और मधुबाला  का नाम  है। 

एल्डरमैन पर कुछ भी स्प्षट नहीं

             अधिनियम में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर स्पष्ट कुछ नहीं है। पिछली बार एल्डरमैन की संख्या पांच से बढ़कर 10 किया गया था। संभावना जाहिर की जा रही है कि एल्डरमैन की संख्या इस बार पन्द्रह तक हो सकती है।

close