कोटा और तखतपुर में चला जोगी का हल….नेताओं ने कहा…दिल्ली से नहीं अब रायपुर से चलेगी सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कार्यकर्ता कोटा के नवगांव और तखतपुर के नेवरा गांव में खेत चलो अभियान के तहत खेतों में हल चलाया। किसानों का हाथ भी बंटाया।
                     खेत चलो अभियान के दूसरे दिन जिला अध्यक्ष संतोष दुबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कोटा के नवगांव और तखतपुर के नेवरा में किसानों के साथ श्रमदान किया। खेत में हल चलाकर किसानों का हांथ बटाया। इस दौरान जनता कांग्रेस नेता किसानों की वेशभूषा में नजर आए।
                जिला अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के दिलों में बसने वाली पार्टी है। अब छत्तीसगढ़ जनता का हिसाब किताब दिल्ली से नहीं बल्कि रायपुर से होगा। सरकार की कमान छत्तीसगढ़ियों के हांथो में रहेगी। सरकार बनते ही पहले ही दिन समर्थन मूल्य  2500 रूपए कर दिया जाएगा। सभी किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
                         जिला प्रवक्ता विक्रान्त तिवारी ने बताया कि “चलेगा जोगी का हल बदलेगा छत्तीसगढ़ियों का कल”। युवाओं को बेरोजगारी का हल, महिलाओ को शराब बिक्री का हल, किसानों को कर्जे का हल। सभी हल जोगी के “हल चलाता किसान” देगा।
                         तखतपुर प्रत्याशी संतोष कौशिक ने कहा कि किसान बाहुल्य राज्य में सरकार की कमान भी किसानों के हाँथ होगी। सरकार बनाने की बुनियाद अजीत जोगी ने रख दिया है। हम हर गांव हर खेत मे जोगी का निशान हल चलाता किसान को लेकर जाएंगे। प्रदेश में किसानों की सरकार बनाने की अपील करेंगे। किसानों युवाओं महिलाओ सभी की अपनी पार्टी है जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़। प्रदेश के हर व्यक्ति का विकास करेगी।
                              कोटा कर्यक्रम में मुख्य रुप से संतोष दुबे, बैकुंठ जयसवाल,विक्रान्त तिवारी,विकास सिंह निलेष माड़ेवार, धर्मेंद्र देवांगन,सालिक यादव राजकुमार यादव, गया प्रसाद साहू,राजकुमार पिंजवार सीताराम नेताम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। तखतपुर कार्यक्रम में संतोष कौशिक, बिहारी सिंह टोडर, प्रेम लाल पोर्ट, प्रदीप कुर्रे, प्रकाश बाजपई,विनोद कैवर्त, दिनेश मानिकपुरी,डॉ रमेश भट्ट,रवि खण्डे, होरी लाल यादव मौजूद थे।
close