खूंटे का प्रस्ताव+अटल का समर्थन=जोगी बाहर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20160106-WA0006बिलासपुर- अमित जोगी के निष्कासन की खबर मिलते ही आज जिला कांग्रेस कार्यालय में जमकर जश्न किया।  इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन पहुंचकर एक दूसरे को बधाई दी। भूनेश्वर यादव, संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय, धर्मेश शर्मा ने संगठन के निर्णय को कांग्रेस के हित में होना बताया। इस मौकें पर सभी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव और प्रदेश और जिला पदाधिकरियों का आभार व्यक्त किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          रायुपर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कमेटी के सामने निष्कासन का प्रस्ताव पी.आर. खूंटे ने रखा। प्रस्ताव का समर्थन प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, दीपक कर्मा और पूर्व विधायक रूद्र गुरू ने किया। महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अम्तागढ़ चुनाव टेपकांड प्रजातंत्र के इतिहास में काला धब्बा है। संविधान के प्रतिकूल और आम जनता के अधिकारों का हनन करने वाला है। इस घटना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और मरवाही विधायक अमित जोगी के क्रियाकलापों ने कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा और व्यक्तिगत लाभ “जोगी परिवार का मुख्य उद्देश्य है। इस टेप काण्ड से जाहिर होता है। यह सोच कांग्रेस पार्टी के लिए हानिकारक है।

             प्रस्ताव में अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अन्तागढ़ कांड के बाद भी ऐसे लोगों को पार्टी में रखना कांग्रेस के आम कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति अन्याय होगा।  इसलिए अमित जोगी को पार्टी से निष्कासित किया जाये और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को निष्कासन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजा जायें।

                        जिला कांग्रेस भवन में खुशी मनाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवनेश्वर यादव ने कहा कि अमित जोगी अपनी ऊर्जा का उपयोग पार्टी के मजबूती के लिए करते तो ठीक होता। लेकिन ऐसा हुआ नहीं । उन्होने केवल अपने अपने परिवार के हित में और संगठन के विरोध में काम किया। जिसका प्रमाण लोकसभा   चुनाव 2014 में देखने को मिला। चुनाव जीतने के बाद कोरबा सांसद महतो ने कहा कि मैं जोगी की कृपा से  सांसद बना हं। इससे जाहिर होता है कि  लोकसभा में अमित जोगी ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराने का काम किया है।

           संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण ने कहा कि अजीत और अमित जोगी दोनों ही अपने आप को संगठन से ऊपर मानते थे। लगातार उन्ही कार्यो में लिप्त थे जिससे पार्टी की छबि हो। इस मौके पर भारी संख्या में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फटाके फोडे़, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही उपस्थित कांग्रेसियों ने   प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

                  संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद  प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश सचिव पंकज सिंह, महेश दुबे और रामशरण यादव रायपुर  से शाम को दिल्ली रवाना हो गए हैं। सभी नेता अपनी बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सामने रखेंगे।

close