गाय की मौत पर भाजपा युवा मोर्चा का एलान..दोषियों पर करें कठोर कार्रवाई…अन्यथा आंदोलन झेलने को रहें तैयार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—भाजपा युवा मोर्चा ने नरवा, गुरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना अंतर्गत मस्तूरी जनपद पंचायत के सोन लोहर्सी स्थित सरकारी गौठान में 22 गायों की मौत पर दुख जाहिर किया है। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कलेक्टर को लिखित में आक्रोश जाहिर कर गायों की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा है।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

                               भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने लोहर्सी सरकारी गौठान में 22 से अधिक गायों की मौत पर नाराजगी जाहिर की है। युवा मोर्चा नेताओं ने जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अगुवाई में गाय की मौत पर सरकार पर निशाना साधा है। दीपक ठाकुर के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

                                       दीपक ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार गौठान की जगह-जगह बखान कर रही है। झूठी तारीफ में स्थानीय लोगों से तालियां बटोर रही है। लेकिन सोन लोहर्सी में 22 गायों की मौत के बाद योजना की पोल खुल चुकी है। लेकिन सरकार को अपनी पीठ थप-थपाने के सिवाय कुछ याद नही है। ऐसे में बेजुबान गायों की मौत की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को लेना होगा।

                                  दीपक ने बताया कि गांव के गरीब किसानों की गायों को सरकार ने गौठान में बंधक बनाकर रखा। यह जानते हुए भी कि गौठान योजना को प्रदेश की जनता ने ठुकरा दिया है। वैसे भी विभाग के अधिकारियों को योजना से कोई लेना देना नही है। युवा मोर्चा  कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गायों की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने को कहा है। साथ ही ऐसे किसान जिनकी गाय की मौत हुई है उन्हें मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

                                दीपक ठाकुर ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार घटना पर तत्काल  कार्यवाही नही करती है तो युवा मोर्चा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे। कलेक्टर से लिखित शिकायत करने पहुंंचे लोगों में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, सुनीता मानिकपुरी, दुर्गेश पाण्डेय, प्रकाश यादव, संतोष सिंह, विनय अवस्थी, निलिख केशरवानी, आदित्य तिवारी, अमित तिवारी, तामेश कश्यप, इंशु गुप्ता, रौशन सिंह, हिमांसु यादव, मोनू रजक, महेन्द्र जायसवाल, लक्की बंजारे, दीपक मोटवानी, वैंकट राव, विश्वजीत ताम्रकार, सरोज शर्मा, अखिलेश महादेव सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे।

TAGGED: , , ,
close