गुलाबी और सफेद रंग का होगा मतपत्र.. 190 पार्षदों को चुनेंगे 5 लाख से अधिक मतदाता…चुनाव अधिकारी ने बताया ..निगम में सर्वाधिक महिलाएं डालेंगी वोट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश के सभी 27 जिलों में निकाय चुनाव के लिए 21 दिसम्बर को मतदान होगा। बिलासपुर उप जिला चुनाव अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि निकाय चुनाव में डाक मतपत्रों का रंग  सफेद होगा। जबकि आम जनता गुलाबी रंग के बैलेट पेपर से मतदान करेगी। जिले के कुल 5 लाख 61 हजार 297 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            जिला उप चुनाव अधिकारी ने बताया कि 21 दिसम्बर को जिले के एक निगम दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायत के लिए जनता मतदान करेगी। बिलासपुर निगम में कुल 70 वार्ड से 4 लाख 53 हजार 6 मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 28 हजार 431 और महिला मदताताओं की संख्या 2 लाख 24 हजार 528 है।

                  अमित गुप्ता ने जानकारी दी कि तखतपुर नगरपालिका के 15 वार्डों में 18115 मतदाता वोट डालेंगे। महिला मतदाताओं की संख्या 9156 और पुरूष मतदाताओं की संख्या 8959 है। रतनपुर नगर पालिका में 15 वार्डों के लिए कुल 18418 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 9313 और महिलाओं की संख्या 9105 है।

              नगर पंचायत बिल्हा में कुल 8784 वोटर मत डालेंगे। यहां पन्द्रह वार्डों में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 4441 और पुरूष मतदाताओं की संख्या 4343 है।  नगर पंचायत बोदरी में कुल 15 वार्ड हैं। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 15378 है। महिला मतदाताओं की संख्या 7784 और पुरूष मतदाताओं की संख्या 7594 है।  नगर पंचायत कोटा में 15 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 14536 है। यहां पुरूष 7208 और महिला 7328 मतदाता वोट डालेंगे। नगर पंचायत पेन्ड्रा में कुल मतदाता 11011 है। पुरूष मतदाता 5366 और महिला मतदाता 5645 है। कुल 15 वार्डों में मतदान करेंगे। नगर पंचायत गौरेला में 14757 मतदाता 15 वार्डों मेैं मतदान करेंगे। यहां पुरूष मतदाताओं की कुल संख्या 7267 और महिला मतदाताओं की संख्या 7490 है। नगर पंचायत मल्हार में 7292 मतदाता 15 वार्डों के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। कुल 3714 पुरूष और 3577 महिला मतदाता वोट डालेंगी।

                              चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले के कुल 190 पार्षदों का चुनाव 5 लाख 61 हजार 297 मतदाता करेंगे। चुनाव में 2 लाख 82 हजार 195 पूरूष मतदाता और 2 लाख 79 हजार 54 महिला मतदाताओं की भूमिका होगी। 

Share This Article
close