गूगल प्ले स्टोर पर वापस लौटा Paytm, लोग बोले- इतनी जल्दी, तो फिर हटाया ही क्यों था?

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर।गूगल प्ले स्टोर पर एक बार फिर से Paytm की वापसी हो गई है। बता दें, शुक्रवार को नियमों के उल्लंघन के आरोप में गूगल ने प्ले स्टोर से इस ऐप को हटा दिया था।मिली जानकारी के अनुसार, Paytm को एक बार फिर से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।  वही इसपर Paytm ने भी एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हम वापस आ गए हैं।’ इस पूरे मामले पर कुछ लोगों ने मजेदार ट्वीट किया है। एक शख्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इतनी जल्दी, तो फिर हटाया ही क्यों था?’  गौरतलब है कि, गूगल ने प्ले स्टोर से Paytm ऐप को हटाते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि, ‘नियमों के उल्लंघन के चलते ऐसा किया गया है। हम ऐसे किसी भी ऐप को बढ़ावा नहीं देते जो ऑनलाइन गैंबलिंग या स्पोर्ट्स बेटिंग को बढ़ावा देता हो। इसके अलावा ऐसा कोई भी ऐप जो मनी प्राइज, कैश प्राइज या पेड टूर्नामेंट में पैसे जिताने का वादा करता हो हम उस एप को प्रमोट नहीं करते हैं।’

Join Our WhatsApp Group Join Now

गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में कहा था, ‘‘हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या खेलों में सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले किसी भी अनियमित जुआ ऐप का समर्थन नहीं करते हैं। इसमें वे ऐप शामिल हैं जो ग्राहकों को किसी ऐसी बाहरी वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो धनराशि लेकर खेलों में पैसा या नकद पुरस्कार जीतने का मौका देती है। यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है।’’ ब्लॉग पोस्ट में कहा गया था कि ये नीतियां उपयोगकर्ताओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हैं। हालांकि, गूगल ने यह साफ नहीं किया है कि क्या इस आधार पर किसी ऐप को हटाया गया है या नहीं।

Paytm एक ऐसी कंपनी है जिसके ऐप को डिजिटली ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खासकर भारत में नोटबंदी के बाद लोग Paytm ऐप को लेनदेन के लिए काफी ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं

close