छठ महापर्व पर 1 दिन का राजकीय अवकाश..सीएम भूपेश का एलान…उत्तर भारतीयों ने जाहिर की खुशी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— उत्तर भारतीयों का महत्वपूर्ण छठपर्व में सीएम ने एक दिन का अवकाश घोषित किया है। छठपर्व पर छुट्टी दिए जाने को लेकर उत्तर भारतीयों के साथ समाज के अन्य लोगों ने सीएम के प्रति आभार जाहिर किया है। एक बैठक में पाटलीपुत्र  और भोजपुरी समाज के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए सीएम, स्थानीय प्रशासन और  जनप्रतिनिधियों के प्रयास की सराहना की है।
                      छठ पर्व प्रबंधन समिति ने बताया कि उत्तर भारतीयों का महापर्व छठ पूजा को सामूहिक रूप से मनाने के लिए सभी सहयोग मिला है। छठ माता के भक्तों और माता की कृपा , आशीर्वाद से बिलासपुर में अरपा नदी के तट पर भारत का सबसे लंबा स्थाई छठ घाट का निर्माण किया गया है ।
              छत्तीसगढ़ प्रदेश के न्यायधानी में स्थायी छठ घाट पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन पिछले 18 सालों से लगातार किया जा रहा है। वैसे तो छठ पूजा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में उत्तर भारतीयों के द्वारा किया जाता है। लेकिन बिलासपुर में भारत का सबसे लंबा स्थाई छठ घाट होने के नाते छठ महापर्व देश में अपना अलग स्थान रखता है। शायद यही कारण है कि लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल ने छठ पूजा के अवसर पर 1 दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है।
                              उत्तर भारतीय छठ माता के भक्तगण सामूहिक रूप से खुशी जाहिर करता है। नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सर्वांगीण विकास के लिए हम लोग छठ माता से प्रार्थना करते हैं।
                         छठघाट में बैठक कर छठ माता के भक्तों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जाहिर करते हुए माताजी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी। बैठक में मुख्य रूप से  प्रवीण झा, अभय नारायण राय, एस. के. सिंह, अशोक झा, ए.के.कंठ, राम प्रताप सिंह, डॉ धर्मेंद्र कुमार दास, जे.पी. सिंह, रौशन सिंह, रविंद्र कुशवाहा पीएन सिंह पीके सिंह एस.एन. उपाध्याय, संजय सिंह राजपूत, अजीत पंडित,  राजीव गिरी, ललितेश सिंह, रंजन सिंह, मिथिलेश ठाकुर, विजय दुबे, वीरेंद्र तिवारी, डी.एन. पांडे समेत कई लोग शामिल हुए।
close