बंद कमरे में छात्रा की मौत..प्रेमी फरार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

aug_two_twoबिलासपुर—कोतवाली क्षेत्र के कुम्हारपारा में बीए फाईनल की पढाई कर रही छात्रा की लाश मिली है। घटना की सूचना मकान मालिक की पत्नी ने कोतवाली थाने को दी।मकान मालकिन के अनुसार संदेही युवक को युवती के कमर से बाहर निकलते देखा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 कोतवाली थाना क्षेत्र के करबला कुम्हारपारा में किराये के मकान में रहने वाली रेशमा टोप्पो की लाश पलंग पर पड़ी मिली। मकान मालकिन की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के दौरान पाया कि रेशमा के गले में चुनरी का फंदा बंधा हुआ है। चुनरी का दूसरा सिरा पंखे से लटका है। लाश को फंदा से काटकर पलंग पर लिटाया गया है।

                  पुलिस के अनुसार युवती के कमरे में शराब की बोतल और मांस मिला है। मृतका के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि फंदा किसने काटा…जांच की जा रही ह। मकान मालिक दुलारी पति गोपाल प्रजापति ने पुलिस को बताया कि रेशमा कल शाम को अपने गांव पड़रीपानी से आयी थी।  उसके साथ दैतारी यादव भी था।

                                रेशमा टोप्पो ने युवक को अपना मंगेतर बताया। मकान मालकिन के अनुसार सुबह 4 बजे दैतारी यादव को सुटकेश लेकर बाहर जाते देखा है। घटना की जानकारी पड़रीपानी की एक लड़की रेशमा से मिलने कमरे में गयी तो उसने देखा कि पलंग पर लेटी रेशमा के गले में चुनरी का फंदा था। लडकी ने तत्काल मकान मालकिन को घटना की जानकार दी।

                        पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दैतारी यादव बर्खास्त नगर सैनिक है। साल भर पहले लूट के मामले में उसे बर्खास्त किया गया है। रेशमा टोप्पो ने आत्महत्या की है या फिर उसे मार कर लटकाया गया। बाद में फंदा काट कर शव को नीचे छोड संदेही फरार हो गया। सारे प्रश्नों का उत्तर जांच के बाद सामने आएगा।

 

close