जनता और पुलिस साथ- साथ… कानून व्यवस्था चुस्त रखना पुलिस की जिम्मेदारी…संवेदना पर भी होगा काम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस रेंज नवनियुक्त आईजी प्रदीप गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान आईजी कार्यालय में बिलासपुर पुलिस कप्तान आरिफ शेख,कोरबा पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव समेत संभाग के सभी जिलों के एसपी मौजूद थे। मालूम हो कि राज्य सरकार ने दीपांशु काबरा का स्थानांतरण बिलासपुर पुलिस रेजं से रायपुर पुलिस रेंज किया है। रायपुर आईजी प्रदीप गुप्ता को बिलासपुर पुलिस रेंज की जिम्मेदारी दी। पदभार लेने के बाद आईजी प्रदीप गुप्ता ने पत्रकारों से खुलकर बातचीत की। उन्होने कहा कि बिलासपुर शहर से उनका प्रशासनिक रिश्ता रहा है। बेहतर पुलिसिंग और जनहित में काम किया जाएगा। मुझे खुशी है कि इस समय संभाग के कई एसपी के साथ काम किया है। नौजवान पुलिस अधीक्षकों के साथ फिर से काम करने का मौका मिलेगा। उन्होने कहा कि पुलिस का काम जनता की सेवा करना है।

                           आईजी कार्यालय में पदभार लेने के बाद नवनियुक्त आईजी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने कहा बिलासपुर से अच्छी तरह से परिचित हूं। हमारा काम जनता की सेवा और संवैधानिक मुल्यों की रक्षा करना है। पुलिस हमेंशा जनता के साथ है। हमेशा की तरह असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाया जाएगा। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त किया जाएगा।

                                      रायपुर से चलकर न्यायाधानी के लिए आपके क्या लक्ष्य है। सवाल का जवाब देते हुए आईजी गुप्ता ने कहा कि जनता की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से किया जाना ही  हमारा लक्ष्य है। शिकायतों का निराकरण, जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही पुलिस का लक्ष्य है। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आज सभी पुलिस कप्तान साथ में हैं। दो एक दिन में जिलेवार जानकारी ली जाएगी। जानकारी के बाद प्रशासनिक तरीके से कार्रवाहियों को तेज किया जाएगा।

                 बिलासपुर में संवेदना अभियान चलाया जा रहा है। क्या इसका विस्तार रिमोट एरिया में किया जाएगा। आईजी ने बताया कि प्रो जनता चलना हमारी जिम्मेदारी है। सामाजिक,प्रशानिक और कानूनी प्रक्रिया का पालन होगा। पुलिस अपनी जिम्मेदारियोंं को समझती है। हर वह अभियान जो जनहित में है विस्तार किया जाएगा। संवेदना भी उनमें से एक है।

                                      इस दौरान पत्रकारों ने यातायात, ला एण्ड आर्डर से जुड़े कई सवाल किए। आईजी ने बताया कि सोशल,वेव और अन्य मीडिया के माध्यम से पुलिस कंधे से कंधा मिलाकर जनहित में काम करेगी। आईजी ने बताया कि चुनाव करीब है। इस दौरान पुलिस अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निर्वहन करेगी।

                          पदभार लेने से पहले आईजी प्रदीप गुप्ता को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस दौरान बिलासपुर पुलिस कप्तान आरिफ एच.शेख,कोरबा पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव,मुंगेली पुलिस कप्तान पारूल माथुर,जांजगीर और रायगढ़ पुलिस कप्तान मौजूद थे।

close