जनसंवाद कार्यक्रम में गरजी सरोज पाण्डेय..साधा प्रदेश सरकार पर निशाना..बताया अब तक होते थे कठपुतली प्रधानमंत्री

BHASKAR MISHRA
8 Min Read
बिलासपुर…केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकल का पहला वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर का जनसंवाद कार्यक्रम  का आयोजन  वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की मुख्यवक्ता भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद  डॉ.सरोज पाण्डेय ने दुर्ग से बिलासपुर जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
 
             बिलासपुर जिले की जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सरोज पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियां देश को गर्व कराने वाली हैं। पहले हमारे देश में कठपुतली जैसे प्रधानमंत्री हुआ करते थे । ऐसे प्रधानमंत्री, जो अपनी समझ से कोई निर्णय नहीं ले पाते थे।  2014 के चुनाव में हमने जीत हासिल की और देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व मिला। प्रधानमंत्री  मोदी का प्रथम कार्यकाल उपलब्धियों वाला रहा। इसी का यह सुपरिणाम था कि 2019 के चुनाव में जनता ने  मोदी पर भरोसा किया।
 
डॉ. (सुश्री) पांडेय ने कहा कि जब दुनिया कोरोना महामारी के संकट से जूझ रही थी तो मोदी ने कोरोना से निपटने के लिए जनता से जनता कर्फ़्यू और लॉकडाउन का आह्वान किया। देश की जनता एक ही बार में श्मोदी के आह्वान पर एकजुट हो गई। मोदी के प्रयास से  धारा 370 को खत्म किया गया। अनुच्छेद 35-ए को समाप्त कर कश्मीर को देश की जनता के लिए खोल दिया गया। केंद्र सरकार तीन तलाक़ को समाप्त कर मुस्लिम बहनों के जीवन में नई रोशनी लायी गयी। नागरिकता संशोधन क़ानून बनाकर देश के शरणार्थीयों को देश की नागरिकता देकर उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार दिया गया।
 
डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने कहा कि 2014 के चुनाव में जब श्री मोदी ने देश में शौचालय बनवाने का काम किया तो विपक्ष के नेता हंसते थे और कहते थे कि जनता ने आपको शौचालय बनवाने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनवाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शौचालय के माध्यम से देश को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा जिससे देश में लोगों के मन में स्वच्छता लाने की भावना जागी।
 
           भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री ने  प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि झीरम घाटी नक्सली हमले की जाँच को लेकर हमेशा भाजपा पर दोषारोपण करने वाली कांग्रेस आज प्रदेश में सत्ता में होने के बावज़ूद जाँच में कोई सहयोग क्यों नहीं कर रही है। क्यों नहीं कांग्रेस नेता अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर यह दबाव बना रहे हैं कि विपक्ष में रहते हे वे जिन सबूतों को जेब में लिए फिरने की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, वे सबूत अब पेश करके जाँच को मुकम्मल अंजाम तक क्यों नहीं पहुँचा रहे हैं? छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने 18 महीने के कार्यकाल में जनता की भलाई के लिए कुछ  नहीं किया है।
 
               प्रदेश की भूपेश सरकार ने प्रदेश में तबादला उद्योग चलाकर प्रदेश के विकास को रोक दिया है। अगर कोई प्रदेश सरकार से किए गए वादों के बारे में पूछते हैं तो मुख्यमंत्री और कांग्रेस के लोग चुप्पी साध लेते है। 2003 में कांग्रेस की सरकार थी, तो हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। 15 साल के लिए सत्ता से बेदखल हो गई। आज भी प्रदेश सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर भाजपा कार्यकर्ताओं के खि़लाफ़ झूठी एफआईआर कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
 
             सांसद अरूण साव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हमारे कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़कर कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के पहले देश आतंकवाद, भ्रष्टाचार की मार पीड़ित थी। देश को बदत्तर स्थिति में लाने का काम किया वह कांग्रेस पार्टी है, 2014 में लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने प्रधानमंत्री पद के साथ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद मोदी ने देश में भय आतंक के खात्मे के लिए कड़े कदम उठाए, देश को सर्वोच्च स्थान पर पहुॅचाया।
 
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बिलासपुर जिले की जनसंवाद कार्यक्रम में प्रस्तावना रखा। उन्होने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई को पूर्ण होने पर किया जा रहा है।  यह प्रथम वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा।  कई दशकों से देश के आम जनमानस की इच्छाओं एवं आकाक्षाओं का सपना पूरा हुआ है। व
 
        प्रदेश कार्यालय रायपुर से कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजनांदगांव सांसद संतोषी पाण्डेय ने किया। जनसंवाद कार्यक्रम में जुड़े समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई । बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, विधानसभा चुनाव 2018 प्रत्याशी कांशी साहू, अर्चना पोर्ते, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, पूर्व महापौर किशोर राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक, जयश्री चौकसे, अरविंद बोलर, बंधु मौर्य, गोपी ठारवानी, जगदीश पाण्डेय, योगेश बोल, मनीष शुक्ला, अतुल बापते, अमित तिवारी, विकास मिश्रा, तामेश कश्यप, नवीन उभरानी, अनमोल झा, आशीष पटेल, रश्मि मौर्य, बीना रजक, बल्लू हरियाणी, आशीष मिश्रा, संतोष देवांगन, सीमा टेकवानी, पूनम सिंह, समीक्षा लोड़कर, कल्पना कायरकर, योगिता सिंह, निशा सूर्यवंशी, नमीता नायक, निर्मला गोयल, संगीता गोरख, देवकी मौर्य, रवि मौर्य, गोवर्धन मोटवानी, अजय ताम्रकार, दिनेश शर्मा, महर्षि बाजपेयी, अभिषेक शुक्ला, दीपक यादव, संस्कार सोनी, विश्वजीत ताम्रकार, आयुष दुसेजा, देवेश सोनी, देवेश खत्री सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
——-
 
 
 शंकर नगर स्कूल में 23 बालिकाओं को महापौर ने सायकल का किया वितरण
बिलासपुर—-रेलवे परिक्षेत्र के शंकर नगर कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में मेयर ने छात्राओं के बीच सायकल का वितरण किया। बुधवार को 23 छात्राओं को महापौर रामशरण यादव ने सरस्वती योजना के अंतर्गत निशुल्क सायकिल वितरण किया । यहां पढ़ने वाली छात्राएं ज्यादातर ग्रामीण क्ष्ोत्र से पढ़ने के लिए आती है। पैदल आने जाने के कारण उन्हे परेशानी होती थी जो अब सायकल मिलने से दूर हो जाएगी। महापौर यादव ने सभी छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि पढ़ाई से ही विकास संभव हो पाता है। इस सायकल से शिक्षा पाने की दूरी आसानी से तय की जाएगी और बेटीया पढ़ लिख कर जिले का नाम रौशन करेगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला, लोक कर्म विभाग के चेयरमैन अजय यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग की चेयरमैन संध्या तिवारी, शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राकेश सिह, पार्षद साईं भास्कर,शाला की प्राचार्या एस तिवारी मैडम,भरत जुरयानी,शाला विकास समिति के अध्यक्ष सदस्य व शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राओं उपस्थित थे।
TAGGED: ,
close