जन्मदिन के दिन घर में मातम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

RATANPUR THANAबिलासपुर— रतनपुर बबलू ढाबा के पास खूंटाघाट से जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गयी। रतनपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     खूंटाघाट से अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत की सूचना है। युवक मोटर सायकल से अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव दोनासागर लौट रहा था। इसी दौरान बबलू ढाबा के पास किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के अस्पताल में दाखिल करवाया है।

                     बताया जा रहा है कि दोनासागर के तीन युवक जन्मदिन पर पिकनिक मनाने खूंटाघाट गए थे। तीनों युवक अनिल पटेल,दूज राम नरेन्द्र एक ही मोटर सायकल से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। अनिल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। रतनपुर पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपी और वाहन की तलाश कर रही है।

Share This Article
close