जबलपुर-संतरगाछी के लिए सुपरफास्ट पुजा स्पेशल ट्रेन

Shri Mi
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर।रेल प्रशासन ने राष्ट्रीय त्यौहारो के दिनो में जबलपुर-सांतरागाछी के मध्य यात्रियों की अतिरिक्त भींड़ को कम करने एवं यात्रियों को और अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्वेश्य से जबलपुर-सांतरागाछी-जबलपुर के मघ्य 01 फेरों के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। 02191/02192 जबलपुर-सांतरागाछी-जबलपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 05 सितम्बर, 2016 बुधवार को जबलपुर से सांतरागाछी के लिए चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 06 सितम्बर, 2016 गुरूवार को सांतरागाछी से जबलपुर के लिए चलेगी। इस गाडी में 2 एस एल आर, 02 सामान्य, 15 स्लीपर कोच सहित कुल 19 कोच रहेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                  साथ ही बिलासपुर-तिरूनेलवेली के मध्य चलने वाली 22619/22620 बिलासपुर-तिरूनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस का दक्षिण रेलवे के सेलम रेल मंडल के जोलरपेट्टै रेलवे स्टेशन में ठहराव दिया जा रहा है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं। दिनांक 04 सितम्बर, 2016 को बिलासपुर से रवाना होने वाली एव दिनांक 05 सितम्बर, 2016 को तिरूनेलवेली से रवाना होने वाली गाडी को जोलरपेट्टै स्टेशन में ठहराव दिया जा रहा है।

                                                         बिलासपुर रेल मंडल से रवाना होने वाली कोरबा-त्रिवेन्द्रम-कोरबा एक्सप्रेस में त्यौहारों के अवसर पर गाडियों में होने वाली अतिरिक्त भीड़़़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 22648/22647 कोरबा-त्रिवेन्द्रम-कोरबा एक्सप्रेस में एक द्वितीय एसी कोच की स्थायी अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गयी है। 01 22648/22647 कोरबा-त्रिवेन्द्रम-कोरबा एक्सप्रेस 01 एसी- टू (स्थायी कोच की सुविधा) कोरबा से 24 अगस्त, 2016 से और त्रिवेन्द्रम से 22 अगस्त, 2016 से

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close