जलकर पटाने का समय अब 15 दिसम्बर तक

Shri Mi
1 Min Read

cg_gov_logoरायपुर।राज्य शासन ने किसानों और अन्य उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जलकर की राशि पुराने 500 के नोट से जमा कराने की निर्धारित समय सीमा बढ़ा दी है। इसके लिए पहले 24 नवम्बर तक का समय तय किया गया था। इसे बढ़ाकर अब 15 दिसम्बर 2016 की आधी रात तक कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग से इसका आदेश भी जारीकर दिया गया है।

                                               ऑर्डर के हिसाब से  किसानों को सिंचाई जलकर, औद्योगिक संस्थानों को औद्योगिक जलकर, जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण के लिए अग्रिम जलकर और कमिटमेंट चार्जेंस और नगरीय निकायों एवं स्थानीय निकायों के विरूद्ध पेय जलकर की राशि 500 रूपए के पुराने नोट से 15 दिसम्बर की आधी रात तक जमा करायी जा सकती है।आर्डर में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जल कर और पेय जलकर 1000 रूपए के पुराने नोट से नहीं लिए जाएंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close