सरदार जसबीर सिंह ने कहा…सरकार बनने के 4 महीने में करेंगे समस्या दूर…बिल्हा की जनता में आक्रोश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—आम आदमी पार्टी बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंग ने दावा किया है कि सरकार बनने के मात्र चार महीनों के भीतर समस्याओं से जूझ रही बिल्हा की जनता को राहत मिलेगी। उचित कदम उठाकर सभी समस्याओं को खत्म किया जाएगा। जसबीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पीने का पानी पेंशन को लेकर भारी समस्या सामने आ रही है। इसके अलावा राशन कार्ड शौचालय और आवास को लेकर भी जनआक्रोश है।
                 बिल्हा विधानसभा आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह ने दावा किया है कि सरकार बनने के मात्र चार महीने के भीतर बिल्हा वासियों की मूलभूत समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा। जसबीर ने बताया कि बिल्हा क्षेत्र पेयजल समस्या से लेकर निराश्रित पेंशन नहीं मिलने से आक्रोश है। गरीबों का राशन कार्ड भी नहीं बनाया गया है। शौचालय निर्माण में भारी ग़ड़बड़ी हुई है। जरूरत मंदों को आवास योजना से दूर रखा गया है। जिसके बिल्हा की जनता में नाराजगी है।
                   जसबीर ने बताया कि आज आम जनता छोटे छोटे कामों को लेकर परेशान है। छोटे छोटे काम के लिए लम्बी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। समस्या फोटो कापी करने की हो या बिल जमा करने की। समय की बरबादी होती है। इसके कारण जनता को सरकारी कार्यालयों का चक्कर पर चक्कर काटना पड़ता है। लोगों का काम समय पर हो और समय की बरबादी भी ना हो इस समस्या को चुनाव के बाद 100 दिनों के अंदर दूर कर लिया जाएगा।
                    जसबीर ने कहा कि  पानी, राशन, पेंशन, शौचालय और आवास से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के बाद शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य  जैसी मुख्य समस्याओं पर आम आदमी पार्टी सरकार का फोकस होगा। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता को संबोधित कर जसबीर ने कहा कि आदमी पार्टी का लक्ष्य पूर्ण बिल्हा का विकास और व्यवस्थित करना है।
close