जीवन की सबसे पहली महिला मां है-संभागायुक्त

Shri Mi
3 Min Read

womensबिलासपुर। जिस घर समाज में नारी का सम्मान नहीं होता, वहां कभी प्रगति नहीं हो सकती। वहां अशांति होती है। प्रगति के लिए महिलाआंे को घर-परिवार एवं समाज में सम्मान दें। यह बातें मंगलवार को दर्शनीता बोरा अहलुवालिया ने प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा सीएमडी महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम में कही। श्रीमती बोरा ने कहा कि हमें घर और समाज में बेटियों के बचाने के लिए पहले अपनी मानसिकता को बदलनी होगी। उन्हांेने कहा कि कन्या भू्रण परीक्षण बंद होना चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या रोकने महिलाओं को सशक्त होकर आगे आना होगा। बेटी को सशक्त बनाने हेतु उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने हमें शिक्षा देनी होगी। शिक्षा से ही बेटियां मजबूत हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि नारी कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है।

                        beti_bacahoसंभागायुक्त सोनमणि बोरा ने इस अवसर पर कहा कि पूरे विश्व में आज का दिन महिलाओं को समर्पित है। महिलाओं के लिए ऐसा कोई समय नहीं है। जब हम महिलाओं को भूल सकते हों। वह मां और शक्ति के अलग-अलग स्वरूप में हमेशा हमें उर्जा प्रदान करती रहती है। महिलाओं के बिना जीवन अधूरा है। जीवन की सबसे पहली महिला मां होती है। जिससे जीवन का बुनियाद बनाकर हम सफल जीवन जीते हैं। मां के बाद महिला, बहन, पत्नि, बेटी अलग-अलग रूपों में सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं। पत्नि के रूप में वह हमेशा सुखः-दुखः में साथ देती हैं। उन्होंने भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप की चर्चा करते हुए कहा कि वह सरल अर्थ में यह है कि पुरूष महिला के बिना अधूरा होता है। पुरूष के साथ प्रकृति के रूप में हमेशा महिला होती है। दोनों के संतुलन से सृष्टि का निर्माण होता है।

                     आओ हम ऐसे समाज का निर्माण करें, जहां बेटियां सशक्त हों, महिलाएं सम्मानित हों और निःशक्तों को सशक्त बनाया जा सके। प्रमुख वक्ता के रूप में ब्रम्हाकुमारी छाया बहन ने भी अपनी बातें रखीं। इस अवसर पर श्रीमती ममता मिश्रा, श्रीमती पूजा विधानी, ब्रम्हाकुमारी, ममता दीदी, छाया दीदी, पूजा दीदी आदि ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाई सरनजीत सिंह ने कबीर का गीत प्रस्तुत किया तथा आशा बहन और खुशी ने नृत्य प्रस्तुत किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close