जुआ के ठिकाने पर पुलिस का छापा..6 जुआरी फरार..कुछ फरार..बावन पत्ती समेत नगद बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने मुखबीर की खबर पर हरदीखार में जुआरियों के फड़ पर धावा बोला। पुलिस ने नगद समेत बावन पत्ती जब्त किया है। साथ ही 6 जुआरियों को गिरफ्तार भी किया है। छापामार कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी भागने में कामयाब भी हुए हैं।
 
          सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर ने बताया कि जुआरियों का समूह हरदी बाजार में फड़ लगाए है। खबर मिलते ही एक टीम को मौके पर रवाना किया गया। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को भी दी गयी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जुआरियों की घेराबन्दी की।
 
       इस दौरान कुछ जुआरी पुलिस को देखते ही फरार होने में कामयाब रहे। बावजूद इसके मौके पर कुल 6 जुआरियों को धर दबोचा गया। फड़ से पुलिस ने कुल 16800 रुपयों के अलावा बावन पत्ती को भी जब्त किया। 
 
            पकड़े गए जुआरियों के नाम विवेक गोले निवासी दयालबंद,ललित शर्मा निवासी तोरवा,जीत बोले निवासी दयालबंद,विनायक भट्ट निवासी टिकरापारा,राकेश सिंह निवासी दयालबंद नारियल कोठी,चांद शंकर निवासी दयालबंद है।
 
            सभी आरोपियों  के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक गुलाब पटेल,, प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप,, आरक्षक सैय्यद साज़िद, मनीष सिंह,,सतेंद्र सिंह की भूमिका अहम रही।
close