जेवर समेत खरीददार ओडिसा से गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20161127-WA0004बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने सरकंडा थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर मोपका में चोरी के गहनों की खरीदारी करने वाले व्यापारी को हिरासत में लिया है। व्यापारी को आज को न्यायालय में पेश किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       पुलिस से मिली खबर के अनुसार कुछ दिनों पहले मोपका के विवेकानंद नगर में चोरी के आरोप में बंगाल निवासी शेख मुस्तकिम को हिरासत में लिया गया गया। पूछताछ के बाद आरोपी के पास से पुलिस ने सोने चांदी के जेवर के अलावा दो लैपटाप बरामद किया था। आरोपी को रिमांड में लेने के बाद पुलिस को मालूम हुआ कि शेख मुस्तकिम ने ओडिसा में किसी व्यापारी के यहां चांदी का जेवर बेचा है।

                     पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओड़िसा के राउरकेला से एक व्यापारी को हिरासत में लिया है। मुस्तकिम की निशानदेही पर व्यापारी के पास से पुलिस ने बेचे गए चांदी के आधा किलो जेवर भी बरामद किया है। बरामद चांदी के गहने की कीमत करीब पचास हजार रूपए से अधिक है। पुलिस ने जेवर के खरीदार शम्भू साहू  को गिरफ्तार कर आज बिलासपुर  कोर्ट में पेश किया।

close