जैव विवधता दिवस पर कानन में भीड

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

R_CT_RPR_545_22_KANAN_VIS_VISHAL_DNGबिलासपुर— आज समूचे विश्व के साथ बिलासपुर भी जैव विविधता दिवस मना रहा है। दिन भर जगह-जगह विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कानन पेण़्डारी में भी जैव विवधता वर्ष उत्साह के साथ मनाया गया। भारी संख्या में वन्यजीव प्रमियों ने पहुंचकर कानन मिनी जू का आनंद उठाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              बिलासपुर में आज विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया। बिलासपुर वन प्रशासन ने कानन पेंडारी मिनी जू में निःशुल्क प्रवेश दिया। सुबह से ही लोगों की भीड़ आज कानन पेण्डारी में दिखाई दी। आसपास के ग्रामीणों ने निशुल्क कानन पेंडारी पहुंचकर जीव जन्तुओं को करीब से देखा। इस दौरान प्रदेश के कोने से कोने से भी लोग पहुंचकर जीव जन्तुओं के बीच पिकनिक मनाया।

                              मालूम हो कि इस समय शहर का तापमान 45 डिग्री के आस पास है। बावजूद इसके लोगों ने भीषण गर्मी को नजरअंदाज करते हुए कानन पेण्डारी पहुंचे। मिनी जू में पहुंचते ही लोगों ने राहत की सांस ली।  निशुल्क प्रवेश, एकतरफा हरियाली और पशु पक्षियों के नजदीक से देखकर लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

close