झारखंड के मंत्री ने की छत्तीसगढ़ पीडीएस की तारीफ

Shri Mi
2 Min Read

3708cccरायपुर।झारखण्ड के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री सरयू राय ने छत्तीसगढ़ सरकार के पी.डी.एस. की तारीफ की है।राय गुरुवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।राय ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान यहां सिविल लाईन स्थित नये विश्राम भवन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, धान खरीदी, कस्टम मिलिंग सहित विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली।इस मौके पर खाद्य विभाग की सचिव ऋचा शर्मा और संचालक एन.एन. एक्का भी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                     बैठक में ऋचा शर्मा ने सरयू राय को छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनिय 2012 के तहत इसके दायरे में आने वाले अंत्योदय परिवारों, प्राथमिकता वाले परिवारों और विभिन्न हितग्राही समूहों की पात्रताओं के बारे में बताया।सचिव ने राशन कार्ड धारकों को हर महीने मात्र एक रूपए किलो में सात किलो प्रति यूनिट के हिसाब से चावल, अनुसूचित क्षेत्रों में हर महीने पांच रूपए किलो में दो किलो चना, सभी राशन कार्ड धारकों को हर महीने निःशुल्क रिफाईन्ड आयोडाइज्ड नमक सहित केरोसिन वितरण, दाल-भात केन्द्रों, आधार कार्ड, राशन दुकानों का कम्प्यूटरीकरण आदि की जानकारी दी।

                                                 सचिव शर्मा ने पिछले वित्तीय वर्ष 2015-16 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कस्टम मिलिंग, किसानों का पंजीयन और उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित अधिकारों एवं विधिक प्रावधानों के बारे में भी बताया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close