टी एस सिंहदेव की दिल्ली में सोनिया गाँधी से मुलाक़ात…. आधे घंटे हुई बातचीत…. झारखंड चुनाव में मिली है अहम् जिम्मेदारी

Chief Editor
3 Min Read

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री टी . एस . सिंहदेव की कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी के साथ मुलाकात हुई है। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई है। झारखंड में आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह मुलाकात अहम् मानी जा रही है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

जैसा कि मालूम है कि छत्तीसगढ़ के कद्दावर मंत्री टी.एस. सिंहदेव को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमेन बनाया गया है। चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिहाज से यह अहम् जिम्मेदारी है। टी.एस. सिंहदेव को यह जिम्मेदारी सौंपने के बाद पहली बार दिल्ली में उनकी कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी से मुलाकात हुई है। जानकारी मिली है कि दोनों के बीच सोमवार की शाम साढ़े पाँच बजे से  करीब आधा घंटा बातचीत हुई है। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओँ के बीच झारखंड चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई है। साथ ही आगे की रणनीति पर विचार – विमर्श किया गया है।

वैसे भी छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव में जन घोषणा पत्र तैयार करने को लेकर टी एस सिंहदेव अहम् जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं और  चुनाव में कांग्रेस की जीत में जनघोषणा पत्र की अहमियत को सभी ने स्वीकार किया था। माना जा रहा है कि इस बार झारखंड में उन्हे कांग्रेस  स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष  के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के पीछे यही प्रमुख वजह है। साथ ही कांग्रेस पार्टी उन्हे लम्बे अनुभव का भी लाभ लेना चाह रही है। सूत्रों ने बताया कि टी.एस. सिंहंदेव और श्रीमती सोनिया गाँधी के बीच बातचीत इस बात  पर ही केन्द्रित रही है कि इस बार झारखंड में कांग्रेस की सरकार किस तरह बनाई जा सकती है।

दिल्ली के 10 जनपथ में श्रीमती सोनिया गााँधी  से मुलाकात कर बाहर निकले टी एस सिंहदेव नें cgwall .com  से सिर्फ इतना कहा कि  झारखंड चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमेन बनाए जाने पर वे अपनी ओर से धन्यवाद देने गए थे।

close