दूर हुई ट्रांसफार्मर की तकनीकी समस्या ..अधीक्षण अभियंता कश्यप ने बताया .अब नहीं होगी किसी प्रकार की परेशानी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार जीपीएम जिला में बिजली आपूर्ति पहले से कोटमी कला स्थित 40 एमव्हीए 33 के.व्ही. उपकेन्द्र से की जा रही थी। उपकेन्द्र में 20 एमव्हीए पाॅवर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के बाद मनेन्द्रगढ़ में स्थापित  80 एम.व्ही.ए 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र से जोड़ा गया है। लेकिन अब कोटमी कला गांव स्थित गांव के ट्रांसफर को 40 एमव्हीए में अपग्रेड कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू हो गयी है। 
 
          पावर कम्पनी के अनुसार  मरवाही उपकेन्द्र तक 6 उपकेन्द्रो को बिना बाधा विद्युत सप्लाई  का कार्य 21 सिंतबर को पूर्ण कर लिया गया है। अन्य 7 उपकेन्द्रो को विद्युत आपूर्ति पूर्व की तरह 220/132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र कोटमीकला से की जा रही है। वर्तमान में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में दो 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से की जा रही है।
    
        बिलासपुर वृृत्त अधीक्षण अभियंता पी.के. कश्यप ने बताया कि 220/132/33 के.व्ही. कोटमीकला में स्थापित 20 एम.व्ही.ए.पाॅवर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के बाद 40 एम.व्ही.ए. क्षमता का नया पाॅवर ट्रासफार्मर लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब कोटमीकला 220/132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र की क्षमता 60 एम.व्ही.ए. हो जाएगी। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बिना किसी परेशानी के होगी।
TAGGED: ,
close