डेढ़ सौ महिलाएं बीजेपी में शामिल…. अमर अग्रवाल ने किया स्वागत

Chief Editor
2 Min Read
बिलासपुर ।  भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा तथा मंत्री अमर अग्रवाल  से प्रभावित होकर तालापारा तथा मसानगंज की 150 महिलाएं भाजपा में शामिल हुई. शामिल महिलाओं ने मंत्री अमर अग्रवाल से मुलाकात कर उनके निवास कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंत्री अमर अग्रवाल ने महिलाओं को पार्टी का गमझा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। प्रवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर मुस्लिम समाज की महिलाएं शामिल है।
                   इस अवसर पर भाजपा प्रवेश करने वाली गुलनाज शेख,महनाज तथा नूर फातिमा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो देश और राज्य का भला कर सकती है.जात-पात और धर्म के आधार पर बिना भेदभाव किए भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए है। आगे उन्होंने कहा कि हम भाजपा के सबको साथ लेकर चलने वाली विचारधारा तथा मंत्री अमर अग्रवाल  के कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है । शहर से चार बार के विधायक अमर अग्रवाल जी सभी को साथ में लेकर चलते है तथा उन्होंने जाति,धर्म के आधार पर बिना भेदभाव किए अब तक शहर को संजों कर रखा है.उनकी इसी बात ने हमकों सबसे ज्यादा प्रभावित किया है और इसलिए हम सभी ने आज भाजपा प्रवेश किया है तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सभी मिलकर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाएंगे।
इस अवसर पर मंत्री अमर अग्रवाल  ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से भाजपा मजबूत होगी तथा आपने विकास को चुना है, सामाजिक एकता बनाएं रखने वाली पार्टी को चुना है,मैंआप सभी का तहे दिल से इस्तकबाल करता हूं। आज शामिल होने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से गुलनाज शेख,महनाज,नूर फातिमा,अल्का खान,फरीदा परवीन,आयशा कुरैशी,सुनीता गुप्ता,शाहीन बानों,जरीना बेगम,जाकिया खातून, आबिदा खातून, नवरीन चरनिया,सगुफ्ता अजुंम समेत 150 महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया।
close