तीन शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना,हर कक्षा मे 40 विद्यार्थियों को प्रवेश,निर्धारित से अधिक होने पर ऐसे होगा एडमिशन

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 से बिलासपुर में तीन शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। इन शालाओं में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रति कक्षा में 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्राप्त आवेदनों की संख्या 40 से अधिक होने पर लाॅटरी के माध्यम से चयन किया जायेगा। इन शालाओं के प्रभारी के रूप में शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तारबाहर के लिये पी.दासरथी सहायक संचालक शिक्षा, संजय दुबे व्याख्याता विधि प्रकोष्ठ, मुकेश मिश्रा सविशिअ बिल्हा एवं योगेश पाण्डे संकुल समन्वयक दयालबंद होंगे। इस विद्यालय में लाॅटरी से चयन 8 जुलाई 2020 को समय 10.30 से 5.30 बजे तक होगा।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

इसी तरह शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लाजपतराय हेतु मनोज राय सहायक संचालक आरएमएसए, डाॅ.आर.के.तिवारी व्याख्याता विधि प्रकोष्ठ, श्रीमती दीप्ती गुप्ता सविशिअ बिल्हा एवं जी.के.जिलानी संकुल समन्वयक खपरगंज, लाटरी से चयन 9 जुलाई 2020 को 10.30 बजे से 5.30 तक तथा शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मंगला अजय कौशिक सहायक संचालक योजना, जे.के.शर्मा व्याख्याता विधि प्रकोष्ठ, श्री अखिलेश तिवारी सविशिअ. बिल्हा एवं दिलेश्वर कनंग संकुल समन्वयक सेंदरी 10 जुलाई को 10.30 से 5.30 बजे तक प्रवेश हेतु लाॅटरी के माध्यम से चयन करेंगे।

close