तीन साल का वर्कप्लान बनाकर टारगेट सेट करे निकाय

Shri Mi
3 Min Read

niharika_nikaayबिलासपुर।संभागायुक्त श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने शुक्रवार को बिलासपुर संभाग के अन्तर्गत आने वाले सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की। संभागायुक्त ने कहा कि नगरीय निकायों में काफी सुधार की आवश्यकता है। सभी नगरीय निकाय आगामी 3 वर्षों के लिए कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र में विज्ञापन के लिए डिजिटलाइजेशन होर्डिंग, सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन, मीटिंग हाॅल आदि बनाया जा सकता है। ताकि इसका उपयोग मध्यम एवं संपन्न लोग कर सकें। संभागायुक्त ने भवन निर्माण अनुज्ञा की समीक्षा के दौरान कहा कि नये नियम के तहत् कार्रवाई करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                            संभागायुक्त ने शासन के निर्देश के अनुरूप 31 अगस्त तक नगरीय क्षेत्रों की विडियोग्राफी कराने के लिए कहा है। विडियोग्राफी ऐसे कराये कि प्रत्येक गली एवं घर-घर दिखना चाहिए। खाली जगहों का भी चैहदी देकर करा सकते हंै। संभागायुक्त ने इसका व्यापक प्रचार- प्रसार कराने के लिए कहा है। ताकि लोग इस कार्य में सहयोग करें। इसी तरह उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एवं शौचालय निर्माण की भी समीक्षा की।

                                                              अपनी आय के स्त्रोत विकसित करने के लिए प्लानिंग करें। ताकि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकंे। शौचालय के उपयोग के संबंध में कहा कि जहां दिक्कत है, वहां प्रेरक बनाएं ताकि लोग उसके प्रति उत्साहित हों। उन्होंने कहा कि जहां संभव नहीं है, वहां सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराएं। संभागायुक्त ने कहा कि नगरीय निकायों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कराएं। उन्होंने यह भी सुझाव दिए कि महानगरों की तर्ज पर शहर के किसी भी एक निर्धारित जगह में माईक सिस्टम से एनाउंस कराये और उसी जगह वार्डवासी कचरा लाकर वाहन में डालंे । एकत्रित कचरे को वहां से निर्धारित जगह पर निष्पादित कराये।

                                                      संभागायुक्त ने सबसे पहले बिलासपुर एवं कोरबा नगर निगम को अनुबंध करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने शहरी क्षेत्र में मास्टर प्लान के अनुरूप ग्रीन बेल्ट की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रत्येक नगरीय निकाय क्षेत्र में उद्यान होना चाहिए ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण के साथ घूमने-फिरने के लिए जगह मिल सके। इसके लिए प्लानिंग करने के साथ ही उन्होंने शहरों में व्यवस्थित यातायात के लिए जहां उचित हो वहां ट्रैफिक लाईट लगाने के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close