तीरदांजी प्रतियोगिता में शामिल होंगे नामचीन धनुर्धर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

R_CT_RPR_545_26_rail_budjet_VIS3_VISHAL_DNGबिलासपुर —-सातवीं अखिल भारतीय रेेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में किया जाएगा। महिला एवं पुरूष तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन नार्थ ईस्ट इस्टीट्यूट फुटबाल मैदान में किया जाएगा। 25 से 27 अक्टूबर के देश के धनुर्रधर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ विरेन्द्र कुमार, अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे करेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के 10 जोन के करीब 70 खिलाड़ी और प्रतिनिधी भाग लेंगे। खिलाड़ी इस समय बिलासपुर में पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों में कुछ खिलाड़ी ओलम्पिक में हिस्सेदारी कर चुके हैं। र्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। मंगल सिंह चंपिया, राहुल बनर्जी, डोला बनर्जी, एल बोम्बेला देवी और लक्ष्मी रानी मांझी जैसे प्रसिद्ध तीरंदाजों के नाम प्रतियोगिता में शामिल है।

close