दर्रीघाट डकैती खुलासा..चार डकैत गिरफ्तार..6 आरोपी अभी भी फरार..सुनियोजित तरीके से दिया गया डकैती को अंजाम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस टीम ने दर्रीघाट में दिन दहाड़े सशस्त्र डकैती गिरोह का पर्दाफाश किय ाहै। पुलिस कप्तान ने बताया कि डकैती को कुख्यात अंतर्राज्यीय डकैतो ने अंजाम दिया। घटना में स्थानीय लोगों का सहयोग रहा। डकैती को अंजा्म बदला लेने की नीयत से किया गया।पुलिस कप्तान  ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने मेें पुलिस ने *1000 से अधिक सीसीटीवी को खंगालना पड़ा।
 
              पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया कि बदले लेने की नीयत से दर्रीघाट में सशस्त्र डकैती काण्ड को अंजाम दिया गया। डकैतों को पकड़ने के लिए बिलासपुर, जांजगीर, रायगढ़, उड़ीसा के 1000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इस दौरान पुलिस की 10 से अधिक टीम प्रदेश और प्रदेश के बाहर दौड़ाया गया। आरोपीयों को धर-दबोचा गया ।
 
           पुलिस ने आरोपी डकैतों के कब्जे से 5 नग मोबाइल, 1 पिस्टल,1 कट्टा बरामद किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम की जांच को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच भटकाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन पुलिस ने पुख्ता सबूत के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
पकड़े गए डकैत आरोपियों का नाम
 
1) आनंद टोप्पो ऊर्फ टोनी निवासी मॉल गोदाम बस्ती वार्ड नंबर 10 जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा
2)छोटू सिंह पिता बबलू सिंह निवासी बसंती कॉलोनी वार्ड नंबर 09 थाना उदित,सुंदरगढ़
3)अजय कुमार ध्रुव पिता अमर सिंह ध्रुव निवासी लावर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर 
4)दुर्गेश ध्रुव ऊर्फ रूपेश पिता विजय ध्रुव गणेशनगर नयापारा सिरगिट्टी जिला बिलासपु
 
फरार डकैत आरोपी
1) रमजान ऊर्फ बल्लू निवासी राजगंगपुर मोहल्ला भटठापरा सुंदरगढ़ उड़ीसा हाल मुकाम चिंगराजपारा कुंडारीबादी सरकंडा 
2)माइकल सिंह निवासी बसंती कॉलोनी वार्ड नंबर 9 थाना उदीतनगर जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा 
3) अनिल साय पिता जिबनमासी निवासी जामबहल कुस्तुना जिला सुंदरगढ़
4)  आयूब खान निवासी चिलहंटी हाल चिंगराजपरा बिलासपुर
5)तुलसी ग्राम सेमरिया थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा 
6) रमजान उर्फ बल्ला पिता चांद अली ग्राम चिल्हाटी बिलासपु
 
जब्त सामान की जानकारी
1. 05 नग मोबाइल फोन।
2. 01 कट्टा 
3. 01 पिस्टल 
4 नगदी रकम 5000 रुपये
 
               पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया कि 13 जनवरी 2022 को कांग्रेस पदाधिकारी दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पाटले के घर में सात सदस्यीय सशस्त्र डकैतों ने धावा बोलकर महिलाओ बच्चों और सदस्यों को बंधक बनाया। कट्टे और चाकू की नोक पर डकैती वरदात को अंजाम लिया। नगदी रकम लगभग 2.50 लाख रूपये और सोने चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
                  
             सनसनीखेज डकैती की वारदात में शामिल आरोपीयों की पहचान एवं वैधानिक कार्यवाही को लेकर पुलिस ने अभियान को तेज किया। डकैतो के आने और फरार होने के संभावित रास्तों के  सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।  इस दौरान जानकारी मिली कि सात आरोपी तीन मोटरसायकल में सवार पाए गए। सीसीटीवी फुटेज को पीड़ित परिवार के सदस्यों को दिखाया गया।
 
          शिनाख्ति के बाद टीम के सदस्यों को आस-पड़ोस के जिलों में योजनाबद्व तरीके से जांच – पड़ताल के लिए भेजा गया। इस दौरान 1000 से अधिक सीसीटीवी को खंगाला गया। 100 से अधिक गांवों में पहुंचकर जानकारी हासिल की गयी है।
 
               विवेचना के दौरान पाया गया कि डकैतों नेतीन मोटर सायकल में सवार होकर रायगढ़ की तरफ गए हैं। सीसीटीवी फुटेज से आरोपीयों की पहचान के संबंध में मुखबीरो से जानकारी ली गयी। इसी दौरान जानकारी हुई कि आरोपियों ने घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है। 
close