बिलासपुर—--जनता कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला पुलिस बल भर्ती को लेकर शासन से सवाल किया है। -आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार ने नौजवानों को बेचैन किया है। उन्हें वैधानिक अधिकारों के लिए लड़ने को मजबूर किया है। जबकि ऐसा होना नहीं चाहिए। बावजूद इसके छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ियों की नियमित भर्ती में अवरोध पैदा किया है।
जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने हमेशा की तरह एक बार फिर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है। अमित जोगी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार की भर्ती प्रक्रिया को लेकर गहरी नाराजगी है। नौजवानों को अपने वैधानिक अधिकारों के लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
अमित जोगी ने कहा कि पिछले तीन सालों से अधर में लटकी 48,761 खाली पदों की जिला पुलिस बल की भर्ती नहीं हुई है। मामले में हाईकोर्ट को देना पड़ा। हाईकोर्ट ने 24 फरवरी 2020 को एक आदेश जारी कर कहा कि सरकार किसी भी हालत में 3 महीने के अन्दर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करे। बावजूद इसके अभी भी पुलिस के खाली पदों की भर्ती नहीं हुई ।
जोगी ने कहा कि मामले में पुलिस महानिदेशक डी॰एम॰अवस्थी ने आश्वस्त किया है कि भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी। कोरोना के कारण भर्ती प्रक्रिया में विलम्ब हुआ है। 15 जुलाई 2020 तक भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने की कोशिश करेंगे।
अपने अंदाज में निशाने साधते हुए जोगी ने कहा कि मेरे युवा साथी सरकार से सवाल कर रहे हैं कि कोरोनाकाल में दारू दुकानें चल सकती हैं। फिर भर्ती प्रक्रिया क्यों नहीं?