बिलासपुर। नगर में लोग प्रेम सद्भाव भाईचारा के साथ किसी भी धार्मिक उत्सव को जातिगत धर्मगत भावना से उपर उठकर सद्भावना से एक साथ मनाते हैं। इसीलिए यहां समृद्धि एवं शांति है उक्त बातें नगरीय प्रशासन उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने आज लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर किशोर राय एवं विशिष्ट अतिथि आयुक्त नगर निगम श्रीमती रानू साहू थी।
लायंस क्लब क्लासिक प्लस बिलासपुर एवं धर्म जागरण समन्वय विभाग द्वारा स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति दुर्गोंत्सव समिति के उक्त पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर में दुर्गोंत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। स्थल सजावट और विसर्जन के समय में झाांकियां देखने योग्य होती है। 17-18 साल से इन झांकियों को नगर के लोग बड़ी चाव से देखते आ रहे हैं। इस महोत्सव में समितियों को पुरस्कृत करने से उनका उत्साह बढ़ता है। श्री अग्रवाल ने इस उत्सव में लगे सभी सदस्यों के उत्साह और कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे इस परंपरा को बनाये रखें।
महापौर किशोर राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 1997 से यह पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में सबसे सुव्यवस्थित दुर्गोंत्सव कार्यक्रम मनाया जाता है। यह परंपरा नगर की पहचान है। कार्यक्रम के आयोजन में धर्मसेना, धर्मरक्षावाहीनी एवं धर्म जागरण के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
इस समारोह में मूर्ति सज्जा में प्रथम पुरस्कार बन्धु मण्डल उत्सव समिति गोड़पारा, द्वितीय पुरस्कार सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति किला वार्ड, तृतीय पुरस्कार नव संकल्प दुर्गोंत्सव समिति सीएमडी काॅलेज, स्पेशल अवार्ड मूर्ति, मां तेरी कृपा दुर्गोत्सव समिति कश्यप काॅलोनी, सर्वश्रेष्ठ चैतन्य मूर्ति प्रजापति ब्रम्हाकुमारी मगरपारा बिलासपुर, स्थल सजावट प्रथम पुरस्कार शहीद चन्द्रशेखर दुर्गोत्सव समिति तेलीपारा, द्वितीय पुरस्कार मध्यनगरी दुर्गोत्सव समिति बिलासपुर, तृतीय पुरस्कार नवयुवक दुर्गोत्सव समिति मसानगंज, विसर्जन झांकी में प्रथम पुरस्कार नवयुवक दुर्गोंत्सव समिति मसानगंज, द्वितीय पुरस्कार आदर्श दुर्गोत्सव समिति गोड़पारा, तृतीय पुरस्कार विकासशील दुर्गोत्सव समिति जूनी लाईन, चतुर्थ पुरस्कार बन्धु मण्डल दुर्गोंत्सव समिति गोड़पारा, पंचम पुरस्कार नव किशोर दुर्गोत्सव समिति देवांगन महौल्ला, सर्वश्रेष्ठ बैण्ड पार्टी राज बैण्ड पार्टी बिलासपुर, ताशा धमाल पार्टी प्रथम पुरस्कार महामाया धुमाल तासा पार्टी करबला, द्वितीय पुरस्कार संदीप धुमाल ताशा पार्टी करबला, तृतीय पुरस्कार मां सरस्वती धुमाल ताशा पार्टी तोरवा को नगरीय प्रशासन मंत्री ने पुरस्कार वितरण किया। निर्णायक मण्डल में सुधाकर सालूके, विजय सूध, विजय वर्मा, श्रीमती अरूणा दीक्षित, पार्थों चक्रवर्ती, राजेश मिश्रा, अमित तिवारी, पल्लवधर, अभय सिंह, सुशील श्राफ थे। मंच का संचालन राजेश मिश्रा और अमित तिवारी ने किया। कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर राजेश मिश्रा, सुरेश यादव, अभय सिंह थे।