देवकीनंदन चौक में मनाया जाएगा त्राहिमाम् डे

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

20बिलासपुर— पिछले रविवार की तरह ही इस बार भी 6 जून रविवार को कांग्रेस ने त्राहिमाम् जे मनाने का एलान किया है। कांग्रेस कमेटी और पार्षद दल के अनुसार 6 जून को बृहस्पति बाजार चौक से देवकीनंदन चौक के बीच राहगिरी त्राहिमाम् डे मनाया जाएगा। प्रशासन का ध्यान खस्ताहाल सड़क की ओर ध्यान दिलाया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि इस बार निगम के राहगिरी डे के मुकाबले त्राहिमाम् डे का आयोजन ब़ृहस्पति बाजार से देवकीनंदन चौक के बीच मनाया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी विंग के साथ नागरिकों की भी भागीदारी होगी। अभय ने बताया कि इस बार भी कार्यक्रम का समय 6 बजे निर्धारित किया गया है।

                              शहर कांग्रेस नरेन्द्र बोलर ने बताया कि निगम प्रशासन एक ही चौक पर लगातार राहगिरी डे मना रहा है। सड़कों को जाम कर बेवजह जनता को परेशान किया जा रहा है। जनता पहले से ही खस्ताहाल सड़कों को लेकर खून के आंसू बहा रही है। इसने पर भी जब दिल नहीं माना तो सड़कों को जामकर नई संस्कृति के बहाने आवागमन रोक जनता को परेशान करने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी आम नागरिकों के समर्थन से ही निगम प्रशासन का आंख खोलने त्राहिमाम् डे मना रही है।

        शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय के अनुसार अच्छा होता कि निगम शहर के सभी सड़कों पर राहगिरी डे मनाता। इससे जनता को फायदा मिलता। लेकिन ऐसा वह नहीं कर सकते हैं। जाहिर सी बात है कि लोगों का ध्यान परेशानियों से हटाने के लिए राहगिरी डे मनाया जा रहा है। पाण्डेय ने बताया कि त्राहिमाम् डे जनता के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। रविवार को देवकीनंदन चौक पर त्राहिमाम् डे मनाया जाएगा।

                      कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, वरिष्ठ काग्रेस नेता  विश्वास चिन्तामल ओत्तलवार, चंद्रप्रकाश देवरस, कृष्ण कुमार यादव, भूवनेश्वर यादव, शेख गफ्फार, प्रदेश सचिव महेश दुबे, रामशरण यादव, पंकज सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा, एस.पी. चतुर्वेदी, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, मनोज तिवारी, शेखर मुदलियार, फिरोज कुरैशी, जफर अली, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, रामा बघेल, पंचराम सूर्यवंशी, तैय्यब हुसैन, एस.डी कार्टर, एल.एन. राव, चंद्र प्रदीप बाजपेयी, लार्टू घोष, राकेश सिंह, धर्मेश शर्मा, स्वप्नील शुक्ला, आशीष गोयल, मोतीलाल कुर्रे, कांग्रेस के पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, एस.डी. कार्टर अखिलेश बाजपेयी, मकीम कुरैशी समेत कांग्रेस के सभी पार्षद, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.वाई, राजीव बिग्रेड, किसान कांग्रेस, सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे।

close