देवेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री के नए ओएसडी,राप्रसे अफसरों की नई पोस्टिंग

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर।राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।जिसमें वर्ष 2018 बैच के अधिकारी देवेंद्र प्रधान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है। वह कोरबा में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को जारी किया। जारी आदेश के मुताबिक योगेंद्र नायक डिप्टी कलेक्टर बलौदा बाजार-भाटापारा को अपर कलेक्टर महासमुंद,सीएल मारकंडे अपर कलेक्टर कांकेर को अपर कलेक्टर राजनांदगांव और राकेश कुमार गोलछा डिप्टी कलेक्टर बलोदा बाजार- भाटापारा को डिप्टी कलेक्टर महासमुंद के रूप में पदस्थ किया गया है.

Join Our WhatsApp Group Join Now
close