धर्मजीत सिंह होंगे,जोगी काँग्रेस-बसपा गठबंधन में विधायक दल के नेता

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।बसपा-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी गठबंधन ने धर्मजीत सिंह को अपना नेता चुना है। शनिवार को हुई विधायक दल की बैठक में धर्मजीत सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया। धर्मजीत सिंह लोरमी से जोगी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर आये हैं। वहीं रेणु जोगी को विधायक दल का उप नेता बनाया गया है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद रेणु जोगी ने जोगी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी विभोर सिंह को हराया। इस विधानसभा में जोगी कांग्रेस व बसपा गठबंधन ने कुल 7 सीटें जीती है, जिसमें 5 सीटें जोगी कांग्रेस ने और दो सीटें बसपा ने जीती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close