नागरिक संघर्ष समिति ने मांगा न्याय…जताया आक्रोश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20170109131257बिलासपुर– नागरिक संघर्ष समिति के बैनर तले आज आम आदमी पार्टी समेत कई दलों ने मस्तूरी दुष्कर्म मामले में नेहरू चौक पर प्रदर्शन किया। मौके पर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दलित परिवार के लिए न्याय की मांग की। आप नेताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और पुलिस पर जमकर आरोप लगाया। नेताओं ने हाथ में पोस्टर लेकर पीड़ित परिवार और दलित समाज के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          नेहरू चौक पर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले आज आप नेताओं समेत गणमान्य लोगों ने ममता खांडेकर के लिए न्याय की मांग की है। मालूम हो कि शुक्रवार को जयरामनगर के एक मेडिकल स्टोर में काम करने वाली युवती ममता खांडेकर की सामुहिक दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी है। घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों को पुलिस पकड़ने में कामयाब नहीं हुई है। मस्तूरी से लेकर बिलासपुर तक जनसामान्य में भयंकर आक्रोश है।

                       आप नेता निलोत्पल शुक्ला ने बताया कि दर्द की इंतहा हो गयी है। प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। कभी किसी दलित को पुलिस कस्टडी में मार दिया जाता है तो कभी किसी दलित युवती को नक्सली बताकर शूट कर दिया जाता है। बस्तर से लेकर अंबिकापुर तक बिलासपुर से रायगढ़ तक जनसामान्य डरा हुआ है। पुलिस अत्याचार से जनता परेशान है।

              शुक्ला ने बताया कि अवैध शराब ने इस बार दलित युवती को निशाना बनाया है। मस्तूरी क्षेत्र में गांव गांव अवैध शराब की बिक्री पुलिस के छत्रछाया में हो रही है। बावजूद इसके किसी भी कोचिए और ठेकेदार पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। नीलोत्पल ने शराब ठेकेदारों और पुलिस अधिकारियों के बीच गठजो़ड़ का आरोप लगाया है।

                     नागरिक संघर्ष समिति के लोगों ने बताया कि प्रदेश की जनता आक्रोश में है। दलितों को न्याय चाहिए। संघर्ष समिति के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय का भी घेराव किया। पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की। साथ ही व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी भी की है।

 

close