नामदेव समाज ने गौरांग को दी भावभीनी श्रद्धांजली

Chief Editor
1 Min Read

IMG_1577बिलासपुर।श्री रंग बोबडे़ के पुत्र गौरांग बोबडे की गत दिनों हुई असामायिक मौत पर नामदेव समाज में भी भारी रोष व्याप्त है, जिसे लेकर आज श्री नामदेव समाज विकास परिषद जिला शाखा बिलासपुर के सामाजिक बंधुओं ने आज सायं 6 बजे नेहरू चैक में केडल मार्च निकालकर स्व. गौरांग बोबडे जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर नामदेव समाज के स्वजातिय बंधुओं ने शासन प्रशासन से इस घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए हत्या में शामिल दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              इस मौके पर श्री नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एन.पी. नामदेव, जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष आलेख वर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा, जिला महामंत्री मुकेश नामदेव, वरिष्ठ समाज सेवी नरेश श्रीवास्तव, जिला युवा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, राकेश वर्मा, अमित नामदेव, भोला श्रीवास्तव, के.पी. नामदेव, राजकुमार चैधरी, मुकेश नामदेव, राजेश जिल्लारे सहित बड़ी संख्या में नामदेव समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

close