नारायणपुर।लॉकडाउन में दी गई ढील और दिशा-निर्देशों के बीच जिले में शुरू किये गये विभिन्न निर्माण कार्यों का आज विधाय चंदन कश्यप ने जिला मुख्यालय नारायपुर से सटे गांव व नगर में जाकर अवलोकन किया। साथ ही कोरंटाइन में रह रहे प्रवासियों के हाल-चाल पूछे और जरूरी व्यवस्थाओं को देखा। विधायक ने सिंगोड़ीतराई पहुंच कर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन सर्किट हाऊस का अवलोकन किया और गुणवत्ता संबंधी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने नारायणपुर जिले में राज्य से बाहर से आये (होम आईसोलेटेड) व्यक्तियों, वापस भेजे गये श्रमिकों और लॉकडाउन में दी गयी ढील 1 मई के बाद लौटे प्रवासियों की जानकारी से अवगत कराया। विधायक के साथ नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी और संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम भी साथ थे।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि जिले में बनाये गये 15 कोरंटाईन सेंटर बनाये गये हैं। ये संेंटर नारायणपुर 5, ग्राम पंचायत छोटेडोंगर 4, बेनूर में 5 और 1 एड़का मंे स्थापित हैं। उन्होंने बताया कि नारायणपुर के 3 कोरंटाईन सेंटरों में 44 वापस लाये गये लोगों को रखा गया है। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने बताया कि जिले में खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गयी है। मनरेगा के तहत लगभग 10,000 लोगों रोजगार मिल रहा है। समूह की महिलाएं मास्क बना रही है, जिससे उनकी भी आमदनी हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा मास्क बनवाये जा रहे है। ग्रामीण ईलाकों में ग्रामीणों की सुविधा के लिए पुल-पुलिया और सड़क के काम गाईड लाईन अनुसार तेजी के साथ चल रहे हैं।