नियुक्ति में पारदर्शिता…काम में तत्परता लाएं…वोरा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Sambagayukt drwara rajsav adikriyo ki baithak(2)बिलासपुर—पटवारियों के खाली पदों पर प्रशिक्षण प्राप्त नये पटवारियों की तत्काल नियुक्ति पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सकें। संभागायुक्त सोनमणि बोरा ने आज संभाग के राजस्व अधिकारियों की बैठक में  निर्देश दिए। बोरा ने कहा कि नये पटवारियों की नियुक्ति के समय निर्धारित मापदण्डों का विशेष ध्यान रखें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            संभागायुक्त के कार्यालय में आयोजित एक बैठक में राजस्व अधिकारियों से सोनमणि वोरा ने कहा कि निःशक्त, महिला एवं उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि, पति-पत्नि की शासकीय सेवा को ध्यान रखते हुए सावधानीपूर्वक नियुक्ति किया जाए। जो महिला एवं निःशक्तजनों के लिए सुविधाजनक हो। नियुक्ति के लिए कांउसलिंग भी कर सकते हैं। बोरा ने कहा कि पटवारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति होने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।

                                        उन्होंने कहा कि अच्छे पढ़े-लिखें तकनीकी पटवारियों का बेहतर तरीके से उपयोग किया जाए। अधिकारी अच्छे काम के लिए उन्हें  प्रोत्साहित भी करें। संभागायुक्त ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम और अंतिम शनिवार को अपने अधीनस्थ कार्यालय एवं न्यायालयों का निरीक्षण करें। साथ ही एक पटवारी हल्का का भी निरीक्षण करें। इससे कार्यों में गति आयेगी। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर कार्य दिखना चाहिए। ऋण पुस्तिका एवं वन अधिकार पत्र भी वितरण कर सकते हैं।

                                     बोरा ने कहा कि राजस्व प्रकरण के निराकरण के लिए समाधान अभियान जारी रखें। समय पर राजस्व न्यायालयों के रिकार्ड भेजें। संभागायुक्त ने विभिन्न राजस्व प्रकरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, लोक सेवा गांरटी, नजूल नवीनीकरण, भू-अर्जन, भू-अभिलेखों का कम्प्यूटरीकरण एवं शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। बैठक के प्रारंभ में अतिरिक्त कमिश्नर एन.के. खाखा ने क्रमिक रूप से राजस्व प्रकरण समीक्षा की जानकारी दी। बैठक में उपायुक्त राजस्व संतन देवी जांगड़े एवं संभाग के सभी जिलों के अपर कलेक्टर और राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

close