नेता केवल सोनिया..बाकी सब कार्यकर्ता..ताम्रध्वज साहू

BHASKAR MISHRA

20160707_151952बिलासपुर—कांग्रेस की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। मंच पर बैठे सभी लोग अपने को कांग्रेस का नेता नहीं कार्यकर्ता समझें। कांग्रेस के लोग 4 बातें हमेशा याद रखें कि वे कांग्रेस के सिपाही है। चुनाव चिन्ह पंजा है।नेता सोनिया गांधी है। नेता राहुल गांधी है। बाकी लोग सिर्फ और सिर्फ जनता के सेवक और कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। यह बातें कांग्रेस के विस्तार कार्यक्रम में सभी विंग को संबोधित करते हुए दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साहू ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 साहू ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल  ने किसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है तो किसी जिला अध्यक्ष। किसी को ब्लाक अध्यक्ष बनाया है तो किसी को संगठन की अन्य जिम्मेदारियां दी हैं सभी लोगों को अपने कर्तव्य का पालन करना होगा। 2018 का चुनाव नेताओं के लिए नहीं बल्कि अपने लिए लड़ें।आज हम पन्द्रह साल से सत्ता से बाहर हैं लेकिन जनता का विश्वास लगातार मिल रहा है।

                साहू ने कहा कि देश ने हाल में दो प्रधानमंत्री देखे। मनमोहन सिंह जो कम बोलते थे। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कभी चुप होते ही नहीं। इनमें इसके अलावा एक अन्तर झूठ और सच बोलने का भी है कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर समझाना होगा। काला धन लाने की बात करने वाले नेता विदेशों से तो कालाधन नहीं ला पाए लेकिन देश के काला कारोबार और कालाधन इकट्ठा करने वाले लोगो के आश्रयदाता जरूर बन गए हैं।

                         दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस की विस्तारित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने से पहले साहू ने जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं की शिकायतों को ध्यान से सुना ।  इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पूर्व सांसद पी.आर. खूटे, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, नरेन्द्र बोलर, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय और आशीष सिंह भुवनेश्वर यादव, विवेक बाजपेयी, महेश दुबे, रामशरण यादव, कृष्ण कुमार यादव, उपनेता राजेश शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष शेख नजुरूद्दीन ने भी संबोधित किया।

                         इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता जफर अली, चंद्रप्रकाश देवरस, माधव ओत्तलवार, ओमप्रकाश गंगोत्री ने साहू का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं की ओर से मनोज गुप्ता, विनोद दिवाकर, विरेन्द्र शर्मा, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, संध्या तिवारी, महेन्द्र गंगोत्री, चंद्र प्रकाश देवरस, ओमप्रकाश गंगोत्री, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, सीमा सोनी, जितेन्द्र पाण्डेय, अमन मेमन ने अपनी बातें संगठन को लेकर रखी। आने वाले दो वर्षो के लिए भारतीय जनता पार्टी के विरूद्ध लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया ।

                                  कार्यक्रम का संचालन अभय नारायण राय ने किया, आभार प्रदर्शन कार्यालय सचिव सुभाष ठाकुर ने किया।

close