नेहरू के ईर्द गिर्द घूमती है आजादी का इतिहास..अटल ने कहा..हमें पढ़ना होगा..विपक्ष को जवाब भी देना होगा..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,congress,bilaspur,news,atal shriwasvata,भाजपा सांसद,छत्तीसगढ़ राज्य, बिलासपुर जिले,

बिलासपुर—– स्वाधीनता संग्राम सेनानी नेहरू, देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू, बच्चों के चाचा नेहरू, आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू छत्तीसगढ़ को भिलाई स्टील प्लांट के सौगांत देने वाले नेहरू, पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश ना जाने कितने नाम और कार्यों से याद करता है। निश्चित रूप से यह जनता का उनके प्रति प्यार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             यह बात पंडित नेहरू की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजली कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कही। अटल श्रीवास्तव ने बताय कि देश की आजादी का इतिहास कांग्रेस के ईर्द गिर्द ही रहा है। यह सच है कि आधुनिक भारत का इतिहास पंडित जवाहरलाल नेहरू के बिना अधूरा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू की विदेश नीति और वैज्ञानिक दृश्टिकोण ही भारत को विश्व पटल पर मजबूती के साथ स्थापित किया है।

        दुनिया में आज भी भारत की पहचान  नेहरू और गांधी के देश के रूप में है। नेहरू को लेकर कुछ राजनीति दल इतिहास से छेडछाड़ कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जवाब देना होगा। बताना होगा कि उन्हें नेहरू को जानने के लिए शोध करना होगा। उन पर लिखी गयी साहित्य को पढ़ना होगा। हमें भी ऐसा करना होगा। ताकि अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

पंडित नेहरू के योगदान को किया याद
 
कांग्रेस नेताओं ने पण्डित जवाहर लाल नेहरू को पुण्यतिथि पर याद किया। सभी कांग्रेसी सुबह 11  बजे नेहरू चौक स्थित नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद  नायक,महापौर रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी ने एक साथ पंडित नेहरू के पद चिन्होने पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला,ऋषि पांडेय,अर्जुन सिंह,सुभाष ठाकुर,भरत जुरयानी,अतहर खान ,दिनेश सूर्यवंशी, भी मौजूद थे।

 

close