पंजाबी समाज लिख रहा सेवा की ईबारत..प्रतिदिन 3500 लोगों को खाना..बांट रहे जूता चप्पल और छाता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा बिलासपुर के प्रमुख सेवादार सरदार त्रिलोचन सिंह अरोरा के नेतृत्व में रोज़ाना 3500 खाने के पैकेट  मजदूरों के बीच बांटा जा रहा है। ट्रेनों से बिलासपुर से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में सवार मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है। साथ ही बिलासपुर पंजाबी समाज की तरफ से पदयात्री मजदूरों के बीच भी खाने का वितरण किया जा रहा है। 
 
              गुरूद्वारा गुरू सिंघ सभा प्रमुख सरकार त्रिलोचन सिंह की अगुवआी में परेशान मजदूरों और ट्रेन यात्रियों के बीच पंजाबी समाज लगातार खाना का वितरण कर रहा है। सरदार त्रिलोचन ने बताया कि यात्रियों के बीच 3500 पैकेट खाना का रोज वितरण हो रहा है। इसके बहाने प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी सामने से गुजरने वाला परेशान इंसान रात खाली पेट ना सोए।
 
          त्रिलोचन सिंह ने जानकारी दी कि पंजाबी समाज की तरफ से दूर दराज से अपने घर पैदल लौट रहे लोगों के बीच भी खाना का वितरण हो रहा है। भोजपुरी नाका, तुर्का डीह, कोनी, नया बस स्टैंड में यात्रियों की सिर झुकाकर सेवा की जा रही है।
 
           सोमवार को मंजीत सिंह अरोरा के निर्देश में  भोजपुरी टोल टैक्स सरगांव में 120 पैकेट भोजन, आलू प्याज की बोरियां भेजी गयी है। राहगीरों के लिए धूप और जलन से बचने के लिए चप्पल, छाते,टोपियों का वितरण किया गया है। सभी यात्रियों को पानी की व्यवस्था की गयी है। बस स्टैंड तिफरा में 120 यात्रियों को भोजन करवाया गया है। साथ ही छाता, चप्पल, पानी पाउच और टोपियों का वितरण किया गया है। 
 
         त्रिलोचन सिंह ने बताया कि अभियान में बिलासपुर पंजाबी समाज के अध्यक्ष जसपाल सेठी, कस्तूरी सेठी, प्रिंस भाटिया, असीतपाल जुनेजा, दौलत खत्री, दर्शन छाबड़ा, कैप्टेन गंभीर, सुरेन्द्र गुंबर, गोल्डी होरा, बंटी छाबड़ा, पवन अजमानी, नरेन्द्रपाल गांधी, परमजीत सिंह सलूजा, अमोलक सिंह टुटेजा, जगमोहन सिंह अरोरा, मंजीत सिंह टुटेजा, सतदीप अरोरा, भूपेंद्र सिंह गांधी, महेंद्र गंभीर, अजित सिंह टुटेजा, डी. एस. गंभीर का लगातार सहयोग है।
 
          सेवा अभियान में गरमत ज्ञान सेवा सोसायटी, पंथ प्रचार समिति, सुखमनी साहिब सर्किल, स्त्री सत्संग, पंजाबी युवा समिति, खालसा सेवा समिति, आल इंडिया सिख फेडरेशन, पंजाबी सेवा समिति, अकाल तख्त की फौज भी विशेष अभियान में शामिल है।
TAGGED: , , ,
close