पचरी घाट क्षेत्र का होगा जीर्णाद्धार..महापौर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

kishor rayबिलासपुर— महापौर किशोर राय ने आज वार्ड क्रमांक पचास और तीस में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। महापौर ने कहा कि दोनों वार्डों में पन्द्रह-पन्द्रह लाख रूपयों से सीसी स़ड़क,नाली निर्माण और पचरी घाट का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               महापौर किशोर राय ने आज वार्ड क्रमांक पचास और तीस में 15- 15 लाख रूपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया।  महापौर ने वार्ड क्रमांक 50 में शकुंतला हाईट्स जोरापारा तालाब के पास सी.सी. सड़क और नाली निर्माण कार्य के लिए स्थानीय लोगों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विजय धर दीवान पार्षद सुखबाई साहू, नारद साहू समेत निगम सहायक अभियन्ता अनुपम तिवारी उपस्थित थे।
महापौर ने वार्ड  30 स्थित पचरीघाट में दुर्गा पूजा और गणेश पूजा विसर्जन घाट के जीर्णोद्धार नहावन घाट, शेड निर्माण समेत सी.सी. सड़क का निर्माण कार्य अधोसरंचना के लिए छः लाख राशि देने का एलान किया। किशोर राय ने भूमि पूजन कर क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण और सड़क निर्माण कार्य का जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।

                       किशोर राय ने बताया कि सी.सी. सड़क की लंबाई 155 बाय 55 वर्गफीट होगी। भूमि पूजन के समय वार्ड पार्षद अतुल बापते, पूर्व पार्षद आदेश  पांडेय,विरेन्द्र चौधरी, दिनेश ठाकुर, कमल गुप्ता समेत निगम अभियंता फरीद कुरैशी उपस्थित थे।

close