अस्पताल में “नो बेड”,वह पैदल लौटी और बेबस हालत में बच्चे को दिया जन्म

BHASKAR MISHRA
10 Min Read

IMG-20170517-WA0001बिलासपुर— सिरगिट्टी की एक महिला ने स्वास्थ्य महकमें की लापरवाही के बीच एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। महिला का नाम मुस्कान है। मुस्कान सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में गैंग खोली की रहने वाली है। कल जब पेटदर्द हुआ तो सिरगिट्टी अस्पताल से लेकर जिला अस्पताल ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। आखिर में स्थानीय महिलाओं के सहयोग से एक गैंगखोली के एक सूने में मुस्कान का प्रसव कराया गया। आज दोपहर तक गरीब महिला की जिला प्रशासन से कोई सुध लेने नहीं गया। मामले में स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही सामने आयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गैंग खोली में मुस्कान रहती है। मुस्कान का पति मोहम्मद शाहिद खान शराब दुकान में काम करता था। शाहिद की दो महीने पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। मुस्कान किसी तरह गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ जीवन गुजार रही थी। 16 मई की शाम प्रसव पीड़ा हुई। स्थानीय महिलाओं के सहयोग से उसे सिरगिट्टी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करने कहा।

              देर शाम स्थानीय महिलाओं के सहयोग से मुस्कान को जिला अस्पातल लाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी भर्ती करने से इंकार कर दिया। डॉक्टरों ने मुस्कान को ना केवल भर्ती से इंकार किया।…बल्कि दयनीय हालात पर दया नहीं की। डॉक्टरों ने साफ शब्दों में बताया कि अस्पातल में बिस्तर नहीं है। महिला डॉक्टर की भी कमी है। इसलिए भर्ती नहीं किया जाएगा। किसी दूसरे अस्पताल में जाकर प्रसव कराएं।

                               आर्थिक तंगी से परेशान मुस्कान ने बताया कि वह गरीब है। निजी अस्पताल में भर्ती नहीं हो सकती है। मुझे अस्पताल के किसी कोने में प्रसव करवा दे। उसने बताया कि बहुत दर्द हो रहा है। बावजूद इसके जिला अस्पताल के पत्थर डॉक्टरों का दिल नहीं पिघला। उल्टा अस्पताल के बाहर का गेट दिखा दिया।

                         अंत में मुस्कान को भारी पीड़ा के बीच गैंग खोली स्थित घर पैदल लौटना पड़ा। जिला अस्पताल से पैदल गैंग खोली स्थित घर पहुंचने से पहले मुस्कान को तेज दर्द हुआ। मुस्कान के साथ पैदल चल रही महिलाओं ने आनन फानन में एक खाली सूने घर में लिटाया। इसी दौरान मुस्कान ने एक सुन्दर बच्चे को जन्म दिया।

                      स्थानीय महिलाओं ने बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टर और नर्स के हाथ जोड़े…लेकिन डॉक्टरों ने भर्ती करने से इंकर कर दिया। रूपए नहीं होने के कारण मुस्कान को पैदल ही घर ला रहे थे। इसी दौरान तेज दर्द हुआ। आनन फानन में एजबेस्टस के एक सूने मकान में प्रसव कराया गया।

                                महिलाओं ने बताया कि मुस्कान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रशासन से भी उसे सहारा नहीं मिला। दोपहर में आग बरस रहा है। मां और नवजात बच्चा एजबेस्टस सीट के नीचे तप रहे हैं। प्रशासन की तरफ से कोई नहीं आया। सरकार कहती है कि संस्थागत प्रसव कराया जाए। लेकिन मितानिन से लेकर डॉक्टर तक किसी ने सहयोग नहीं किया। अच्छा हुआ कि प्रसव बीच रास्ते में नहीं हुआ।

                       महिलाओं के अनुसार सरकार अच्छे काम का ठिंठोरा पीट रही है। आखिर अच्छा काम कैसे हो । डॉक्टर से लेकर मितानिन तक पैसे मांंगते हैं।  यदि मुस्कान की आर्थिक स्थिति ठीक होती तो अस्पताल में बेड भी मिलता और डाक्टर भी आगे पीछे घूमते।

 

 …………………………………….
बिलासपुर 17 मई। हाईकोर्ट से 561 सड़कों के निर्माण के जारी टेंडर से रोक हटते ही नगर निगम ने टेंडर की तैयारी शुरू कर दी है। 29 तक टेंडर मंगाया गया है इसके बाद इसे खोला जाएगा तथा माह भर के भीतर वर्कआर्डर जारी किया जाएगा।
शहर की खस्ताहाल सड़कों को सुधरवाने केलिए हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कीयुगलपीठ ने मामले की सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने नगर निगम के अधिकारियों को गलत जानकारी देने पर जमकर फटकार लगाई थी और अधिकारियों को जेल भेजने की धमकी दी थी।
हाईकोर्ट ने अधिकारियों को दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को मामले कीसुनवाई हुई। नगर निगम के अधिकारी उपस्थित हुए और दस्तावेज प्रस्तुत किया। हाईकोर्ट ने दस्तावेजों को निरीक्षण करने के बाद 561 सड़कों के टेंडर पर लगी रोक को हटा दिया और नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग को टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरा करने और प्रोग्रेस रिपोर्ट की जानकारी अवगत कराने तथा नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के सीई को ताकिद की गई है कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्णकरने के बाद ठेकेदारों को जल्द से जल्द काम शुरू कराने के आदेश देते हुए दस माह में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
हाईकोर्ट से 561 सड़कों के टेंडर पर लगी रोक के हटते ही नगर निगम ने टेंडर की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता ने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 29 मई तक टेंडर मंगाया जाएगा और इसके बाद इसे खोला जाएगा। कार्य निर्धारित अवधि में शुरू किया जाएगा।
मालूम हो शहर की बदहाल सड़कों पर एक्स डिफेंस आर्मी स्टाफ और रोटरी क्लब टांस अरपा समेत अन्य ने जनहित याचिका लगाकर सड़कों को दुरूस्त करने और लोगों को परेशानियों से बचाने की मांग की थी। मामले की पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने नगर निगम को शहर की 561 सड़कों के 30 करोड़ के टेंडर निरस्त कर दिया था।
बिलासपुर 17 मई। सीवरेज के लिए रात को खुदाई और दिन में पाइप लाइन बिछाने के लिए नगर निगम के सभापति अशोक विधानी ने कहा है लेकिन इसके बाद भी आज दोपहर को कहीं भी पाइप लाइन नही बिछाया जा रहा था।
शहर के सभी प्रमुख सड़कों में भूमिगत नाली सीवरेज का कार्य चल रहा हैए घरों से गंदे पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को करीब 50 फीट तक खोद दिया गया है। पाइप लाइन बिछाने केलिए सड़को को पूरी तरह से खोद दिया गया है इससे वाहन चालकों और व्यवसायियों के साथ हीवहां आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क के किनारे खुदाई कर दिए जाने के व्यवसायियों का व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
सीवरेज की कार्य की धीमी गति से नगर निगम नाराज है। नगर निगम के सभापति अशोक विधानी ने कंपनी को कहा है कि सीवरेज के लिए खुदाई रात को करे और पाइप लाइन बिछाने का कार्य दोपहर में पूर्ण करे। लेकिन कलेक्टेट के सामनेए नेहरू चौकए मुख्य डाकघर के सामने और अन्य स्थानों में चल रही सीवरेज के कार्य में दोपहर को कहीं भी पाइप लाइन बिछाने का कार्य नही हुआ। कंपनी कार्य के मामले में किसी की भी बात सुनने को तैयार नही है। मालूम हो कुछ माह पूर्व नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कंपनी के अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेते हुए टीम और संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए थे लेकिन उसके बाद भी टीम ने अभी तक संसाधन और टीम नही बढ़ाई है जिससे सीवरेज के कार्य की गति धीमी है।
…..0000
फोटो कैप्शन 9582ए83
बिलासपुर 17 मई। कलेक्टेट के सामने चल रही सीवरेज के कार्य के कारण यहां प्रतिदिन वाहनों की जाम लग रही है। वाहनो की जाम के कारण यहां पर दुर्घटनाएं भीहोने लगी है आज भी दोपहर को यहां पर वाहनों की जाम थी और एक मारूति कार के सामने का हिस्सा डैमेज हुआ।

———————————-

*ज़िला  बिलासपुर में अवैध शराब पर चलाये जा रहे अभियान में अब तक 132 लोगों की की जा चुकी है गिरफ़्तारी , कुल 130 प्रकरण दर्ज 3558.935 लीटर अवैध शराब हो चुकी है ज़ब्त*

ज़िला बिलासपुर में अवैध शराब पर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक श्रीवास्तव के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज थाना बिल्हा में  8 लीटर महुआ शराब , थाना मस्तूरि में  12 पाव देशी शराब , थाना तखतपुर में  में 4 लीटर महुआ अवैध शराब पकड़ी गयी ।
अब तक 130 प्रकरणों में 9.5 लाख से अधिक की शराब ज़ब्त  की जा चुकी है तथा 132 आरोपियों पर कार्यवाही की जा चुकी है, यह अभियान इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा ….

Share This Article
close