परिसीमन बाद मतदाता सूची तैयारी का आदेश…2 चरणों में होगा काम..21 अक्टूबर को होगा नामावली का प्रकाशन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- राज्य सरकार ने बिलासपुर निगम परिसीमन के बाद मतदाता सूची तैयार करने का आदेश दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय बिलासपुर निगम प्रशासन को पत्र जारी कर कहा है कि परिसीमन का कार्य पूरा हो चुका है। 30 जुलाई 2019 को आदेश में नगर निगम बिलासपुर, नगरपालिका तिफरा,नगर पंचायत सकरी और सिरगिट्टी में निर्वाचन नामावली काम को स्थगित किया गया था। नए आदेश के तहत नामावली सूची को जल्द से जल्द निर्धारित समय पर पूर्ण कर शासन को अवगत कराया जाए।
                        नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी कर बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र की मतदाता नामावली सूची को जल्द से जल्द निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा है। शासन ने पत्र के माध्यम से बताया है कि 30 जुलाई को निगम बिलासपुर,नगर पालिका तिफरा,नगर पंचायत सिरगिट्टी और सकरी का निर्वाचन नामावली तैयार करने पर रोक लगाया गया था।लेकिन शासन ने नया आदेश जारी कर मतदाता सूची तैयार करने पर रोक हटा दिया है। शासन ने निगम प्रशासन को अवगत कराया है कि 1 जनवरी 2019 को आधार बनाकर निर्धारित समय में फोटोयुक्त नामावली सूची तैयार कर जानकारी देने को कहा है।
                        शासन ने नामावली सूची तैयार करने का दिशा निर्देश के साथ ही संशोषित कार्यक्रम की भी घोषणा कर दिया है। आदेश के नामावली बनाने का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में नामावली सूची को विधानसभा और में अलग कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 9 सितम्बर 2019 तक  जाएगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्वाचक नामावली को वार्ड के अनुसार निर्वाचक नामावली 13 सितम्बर तक पूरा कर सकेंगे। निर्धारित निर्वाचकों को 14 सितम्बर तक वार्डवार निर्वाचकों को वार्ड के निर्वाचक नामावली में शिफ्ट किया जाएगा।  16 सितम्बर तक वार्डवार निर्वाचक नामावली को तैयार कर लिया जाएगा।  इसके बाद निर्वाचक नामावली छपने के लिए 19 सितम्बर को निर्वाचन कार्यालय भेजा जाएगा।
                        नगरीय प्रशासन के आदेशानुसार निर्वाचन नामावली तैयार करने के दूसरे चरण में20 सितम्बर शुक्रवार को निर्वाचक नामावली का प्रकाश किया जाएगा। साथ ही दावा आपत्ती भी मंगाए जाएंगे। 20 सितम्बर को ही राजनैतिक दलों को  निर्वाचन नामावली उपलब्ध कराया जाएगा। 30 अक्टूबर तक दावा आपत्ती लिए जाएंगे। दावा आपत्तियों का निराकरण 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। आपत्तियों के निराकरण आदेश के खिलाफ 10 अक्टूबर तक अपील करने को कहा गया है।
             आदेश में कहा गया है कि नामावली में परिवर्धन,संशोधन,विलोपन की सूची को 12 अक्टूबर शनिवार तक तैयार कर लिया जाएगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामावली सूची को जिला निर्वाचन कार्यालय को 14 अक्टूबर को सौंप देगा। मूल नामावली सूची का प्रकाशन मूल सूची के साथ 21 अक्टूबर को प्रकाशित किया जाएगा।
close