पानी समस्या का हो तत्काल निराकरण–रानू

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
ten_mayबिलासपुर – निगम प्रशासन के अधिकारी लालबहादुर शास्त्री स्कूल में लोक सुराज अभियान शिविर लगाकर जनता से संवाद स्थापित किया। शासकीय नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। समस्याओं का तत्काल निराकरण किया। लोगों के बीच स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवाइयों का निशुल्क वितरण किया।
                       निगम का लोक सुराज शिविर वार्ड 27 और 28 के लिए लाल बहादुर शास्त्री उ.मा. शाला में लगाया गया। शिविर में नगर निगम के विभिन्न विभागों समेत अन्य शासकीय विभागों ने भी योगदान दिया। अधिकारी आम जनता की समस्याओं से रूबरू हुे। उनके आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े 75 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का अधिकारियों ने तत्काल निराकरण किया। वार्डों में एक दर्जन से अधिक स्थानों से कचरों को ठिकाने लगाया गया। बंद पड़ी नालियों को साफ किया गया। जल विभाग ने जगह जगह से लीक पाइप लाइन को दुरूस्त किया।
                                 लोक स्वराज शिविर में निगम के स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त प्रयास से स्वास्थ्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 73 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर  निःशुल्क दवाईयां दी गयी।
                          लोक सुराज शिविर का निगम आयुक्त रानू साहू ने निरीक्षण कर आम लोगों की समस्याओं से रूबरू हुई। उन्होने शिविर के विभिन्न विभागों तक पहुंचकर शिकायतों का परीक्षण किया। मूलभूत समस्याओं जैसे पानी, बिजली, सफाई से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को पानी से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेने के लिए कहा। अधीक्षण अभियंता भागीरथ वर्मा को निर्देश दिया कि पानी की समस्या की शिकायत मिलते ही टेंकर से पानी की व्यवस्था की जाए। जो टेंकर खराब है उन्हें तत्काल मरम्मत के लिए कहा।

                                    शिविर मेयर  इन काउंसिल के सदस्य रमेश जायसवाल समेत निगम अधीक्षण अभियंता, नोडल अधिकारी भागीरथ वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओंकार शर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नरेन्द्र चौहान, सहायक अभियंता आर.एस.चौहान, डाॅ. पटेल और विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
close