पालकों की चिलचिलाती धूप में निकली रैली…पीड़ितों ने कहा..नहीं मिल रही राहत..शासन मौन..बेखौफ निजी स्कूल प्रबंधन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—  पालकों ने चिलचिलाती धूप की परवाह किये बिना निजी स्कूल संस्थानों और शासन के खिलाफ नाराजगी को जाहिर किया। पिघलते डामर वाली सड़क पर हाथों में विरोध की तख्तियों के साथ पालकों ने स्कूल की तानाशाही की जमकर मुखालफत की। शासन प्रशासन से निजी स्कूल संस्थानों पर लगाम लगाने की मांग की। पालक संघ ने बताया कि हम हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर चिलचिलाती धूम में गहरी नींंद में सोए प्रशासन को जगाने आए हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         पालक संघ ने आज गांधी चौक से रैली निकालकर निजी संस्थानों की तानशाही से परेशान जनता को जगाने रैली निकाली। रैली में शामिल पालक संघ के सदस्यों ने निजी स्कूलों में मनमानी तरीके से शुल्क बृद्धि का विरोध किया। सर्व पालक संघ की रैली दोपहर 12 बजे गांधी चौक से रवाना होकर ज्वाली पुल, गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक से होकर कोन्हेर गार्डन पहुंची। इस दौरान पालक संघ के प्रबुद्धों ने अपनीी पीड़ा को सबके सामने जाहिर किया। रैली में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

                                    निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि हम निजी स्कूलों की मनमानी रवैया से परेशान है। फीस बृद्धि से घर का बजट दुश्वार हो गया है। पिछले 32 दिनों से लगातार फीस वृद्धि के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। बावजूद इसके ना तो निजी स्कूलों की मनमानी में कमी आयी है। और ना ही शासन से सहयोग ही मिल रहा है।

                        जबकि निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हमने मिलकर जिला प्रशासन संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, नगर विधायक और सीएम के सामने गुहार लगायी है। लेकिन हमें कही से भी राहत नहीं मिली है।पालकों ने बताया कि हम चाहते हैं कि हाईकोर्ट मामले को संज्ञान में लेकर पालकों और बच्चों के हित में कदम उठाए।

                     बताते चलें कि आज सूरज का पारा लगभग 45 डिग्री के आस पास था। बावजूद इसके रैली में पालकों ने खासकर महिलाओं ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। शासन प्रशासन को जिम्मेदारी का अहसास दिलाते हुए निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने को कहा।

close