पिकनिक मनाने आए थे राहुल—गृहमंत्री

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

PAIKARA--HMबिलासपुर— राहुल गांधी छत्तीसगढ़ पिकनिक मनाने आए थे। मनाकर चले भी गए। राहुल गांधी पहले अपना होंम स्टेट देखें। फिर किसी पर उंगली उठाएँ। उत्तर प्रदेश की हालत बद से बदतर हो चुकी हैं। मुझे लगता है राहुल गांधी प्रदेश का दौरा करने के बाद छत्तीसगढ़ का माडल उत्तरप्रदेश में भी लागू करें। लेकिन ऐसा वह करेंगे नहीं क्योंकि वे प्रदेश के आदिवासी अंचल में राजनीति के बहाने सैर सपाटा करने आए थे। यह बातें प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने मिडिया से चर्चा करते हुए कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            अंबिकापुर से रायपुर जाने के बीच कुछ देर के लिए गृहमंत्री रामसेवक पैकरा छत्तीसगढ़ भवन में रूककर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा राहुल गांधी राजनीति के बहाने आदिवासी अंचल में सैर सपाटा करने आए थे। और चले भी गए। उन्होंने कहा राहुल गांधी के होम स्टेट की हालत बद से बदतर है। पहले वहां की व्यवस्था सुधारें। फिर किसी के घर में झांकने जाएं। पैकरा ने आगे बताया कि प्रदेश कांग्रेस में संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। सब लोग अपनी ठपली अपना राग अलाप रहे हैं। राहुल गांधी के आने से कांग्रेस में ठपली और राग की संख्या भी बढ़ गयी है। अच्छा होगा कि राहुल गांधी पहले अपना घर देखें बाद में व्यवस्था और किसी पर ऊंगली उठाएं।

                      एक सवाल क जवाब में पैकरा ने कहा कि बस्तर संभाग नक्सल मुक्त हो इसके लिए सरकार रणनिती बना रही है। यह रणनीति संचार से लेकर खाद्य व्यवस्था तक और सुरक्षा से लेकर सामान्य जन जीवन तक सुगम करने के प्रयास को लेकर तैयार किया जा रहा है। जल्द ही बस्तर संभाग से नक्सली भागेंगे। वह दिन अब आ ही गया है। गृहमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पुलिस बल की संख्या कम है लेकिन हमारे जवान बेहतर काम कर रहे हैं। जल्द ही पुलिस बल को मजबूती प्रदान करने के लिए जवानों और अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। यह प्रक्रिया लगातार चल रही है। उन्होने बताया कि जल्द ही बिलासपुर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त कर लिया जाएगा।

                 अभियांत्रिकी और मानसून पर किये गए सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि पिछले 11 साल से जबसे रमन सिंह ने सत्ता को संभाला है तब से आकाल जैसी स्थिति प्रदेश में नहीं आयी है। मानसून आएगा। किसान भरपूर पैदावार करेंगे। सम्पन्न होंगे। सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि जलस्तर लगातार गिर रहा है इस समस्या के निदान के लिए हमारा विभाग सतत प्रयास रत हैं। किसी को पेयजल और सिंचाई को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। पैकरा दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग पानीदार हैं इसलिए पानी की किसी को भी कमी नहीं होगी।

                शीर्षासन पर किये गए सवाल पर पैकरा ने कहा कि मै छात्र जीवन से ही कबड्डी का खिलाड़ी रहा हूं। शीर्षासन मैं पहले भी करता था अब भी करता हूं। इसका अर्थ यह नहीं कि मै विभाग को शीर्षासन करवाऊंगा। सरकार के सभी विभाग अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निरोगमय जीवन के लिए योग करना चाहिए। खासतौर पर पत्रकारों को इसकी बेहद जरूरत हैं।

रामसेवक पैकरा— गृहमंत्री..छ्त्तीसगढ़ सरकार

Share This Article
close