पूर्व पार्षद का नौकर गिरफ्तार..झांसा देकर साल में कई बार किया अनाचार .. तखतपुर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)— पूर्व निगम पार्षद के कार्यालय पहुंची युवती से परिचय बलात्कार करने वाले कार्यालय कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अनाचार किया। शिकायत  के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर  जेल भेज दिया गया है।
 
                   पीडिता ने तखतपुर पुलिस को बताया कि 1 साल पहले तोरवा बिलासपुर में रहती थी। एक दिन अपने निजी काम से पार्षद से मिलने तोरवा स्थित पार्षद कार्यालय गयी। कार्यालय में गोविंद सूर्यवंशी से जान पहचान हुई। जान पहचान के चलते अगस्त 2019 में गोविंद सूर्यवंशी प्रार्थिया के घर आजाद नगर तखतपुर आया। 
 
               प्रार्थिया के मना करने के बावजूद गोविन्द ने शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने डरा धमका कर मामले को पुलिस तक नहीं पहुंचाने की बात कही। इसके बाद वह लगातार अनाचार करता रहा।
 
                         पी़ड़िता की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
TAGGED: , ,
close