प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कोरोना पाजीटिव ..मोहन मरकाम निजी नर्सिंग होम भर्ती ..संचार विभाग प्रमुख ने दी जानकारी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितीन त्रिवेदी के हवाले से जानकारी के अनुसार रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद पीसीसी अध्यक्ष को बालाजी हास्पिटल रायपुर में भर्ती किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

               प्रदेश में कोरोना का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का रिपोर्ट पाजीटिव आया है। रिपोर्ट आने के तुरंत बाद मोहन मरकाम को रायपुर स्थित बालाजी हास्पिटल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि मोहन मरकाम स्वस्थ्य हैं। 

              शैलेश नीतिन त्रिवेदी के हवाले से मिली खबर के अनुसार मोहन मरकाम ने सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों को जागरूक रहने को कहा है। साथ ही टेस्ट कराने की बात कही है। बताते चलें कि इसके पहले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद एम्स में भर्ती थे। फिलहाल स्वस्थ्य हैं।

TAGGED: ,
close