प्राचार्यों के भी तबादले, व्याख्याता एलबी के लिए खुशखबरी – प्रतिनियुक्ति पर बन सकते हैं परियोजना अधिकारी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग में गुरुवार को प्राचार्यो व व्याख्याताओ के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए है।व्याख्याता शिक्षकों के लिए  शासन के आदेश में खुशखबरी है  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी  आदेश में व्याख्याता वर्ग को प्रतिनियुक्ति पर जिला परियोजना अधिकारी और विकास खण्ड परियोजना अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मतलब अब एल्बी संवर्ग के व्याख्याताओं को भी बीईओ,सहायक संचालक या परियोजना के रूप में प्रतिनियुक्ति मिलने का रास्ता साफ होता दिख गया है।

एलबी संवर्ग के  व्याख्याता शिक्षक द्वितीय श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी माने जाते हैं।

शासन द्वारा जारी आदेश में टी संवर्ग के चार प्राचार्यो,  ई संवर्ग के चार प्राचार्यो, प्रधान पाठक टी संवर्ग के एक सहित छह व्याख्याता संवर्ग के शिक्षको को प्रतिनियुक्ति व प्रशासनिक आधार पर तबादले किये गए है। जिसमे तीन प्रशासनिक आधार पर और 12 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति दी गई है। व्याख्याता वर्ग में एल्बी शिक्षक भी शामिल है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close