बिलासपुर— लोग अभी नकल करने और कराने का समाचार देखते और सुनते हैं। लेकिन बिलासपुर में प्रायवेट संस्थाओं के प्राचार्य शिक्षा विभाग के नियमों को अगूठा दिखाकर मनमानी समय में परीक्षा ले रहे हैं। मामला लालखदान और देवरीखुर्द का है। गायत्री विद्या मंदिर और पारिजात हायर सेकेंडरी के प्राचार्य तय समय के पहले ना केवल पेपर खोल रहे हैं। बल्कि शेड्यूल समय से दो घंटा पहले ही परीक्षा ले रहे हैं। मजेदार बाज यह है कि गाय़त्री मंदिर स्कूल की प्राचार्य यह कहती हैं कि हम लोगों ने कई बार ऐसा ही किया है। क्योंकि हमारे यहां बच्चे दूर-दूर से आते हैं। इसलिए जिला शिक्षाअधिकारी का आदेश हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता है।
इन दिनों होम एक्जाम चल रहा है। प्रायवेट संस्थाओं के प्राचार्य शेड्यूल से पहले ही परीक्षा लेकर छात्रों को घर भेज रहे हैं। कई स्कूल में छात्र ही उपस्थित नहीं होता लेकिन वह परीक्षा में उपस्थित है। मामला लालखदान गायत्री विद्या मंदिर का है। यह स्कूल पहले भी कई मामलों में विवाद का हिस्सा रहा है। सीजी वाल ने पाया कि यहां नवमी और ग्यारवी होम एक्जाम का समय दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे का है। लेकिन प्राचार्य ने जिला शिक्षा विभाग को अगूंठा दिखाते हुए बिना सूचना दिये समय सारणी अपने मुताबिक कर लिया है। साथ ही बच्चों को बता दिया है कि इसकी जानकारी किसी को नहीं देना है।
गायत्री विद्या मंदिर में एक बजे से परीक्षा शुरू होकर तीन बजे खत्म हो जाती है। कभी कभी छात्र-छात्राएं दो बजे ही अपने घर चली जाती हैं। जो नियम विरुद्ध है। सीजी वाल ने आज पाया कि जिस समय नवमी की परीक्षा शुरू होनी चाहिए थी। परीक्षार्थी उस समय तक तीन से चार पन्ने लिख चुके थे। मजेदार बात तो यह कि ऐसा पहली बार इस स्कूल में नहीं हो रहा है। प्राच्रार्य सरोज मिश्रा ने बताया कि हमने कक्षा नवमी और ग्यारहवी की परीक्षा एक बजे से चार बजे के बीच ही ली है। 11 मार्च से अभी तक कुल पांच पेपर हो चुके हैं। सभी पेपर एक बजे से लिया गया है। उन्होने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी को किसने बताया इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
गायत्री शिक्षा मंदिर की प्राचार्य सरोज मिश्रा ने बताया कि समय परिवर्तन का कुछ कारण है। इसे हम नहीं बता सकते। बहुत कुरेदने के बाद बताया कि हमारे स्कल का एक प्रेमी जोड़ा अपने घर से भाग गया था। इसलिए लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के समय में परिवर्तन किया है। अभी एक पेपर बाकी है। उसे ढाई बजे ही लेंगे।
हमारे स्कूल का एक प्रेमी जोड़ा अपने घर से भाग गया था। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने गुपचुप तरीके से समय में बदलाव किया है। अभी तक सभी पेपर 1 बजे से ही लिया गया है। हमें डर था कि कहीं परीक्षा देने के बाद स्कूल से कोई भाग ना जाए.इसलिए इस प्रकार का कदम उठाना पड़ा। हमने जिला शिक्षा अधिकारी को आज इस बात की सूचना दी है। उन्होने कहा है कि अब दुबारा गलती नहीं होनी चाहिए।
सरोज मिश्रा,,प्राचार्य,गायत्री विद्या मंदिर,लालखदान,बिलासपुर
हमारे पर्यवेक्षकों ने सूचना दी है कि लालखदान में तय शेड्यूल से दो घंटे पहले नवमी और ग्यारवी की परीक्षा गायत्री विद्या मंदिर ली जा रही है। आज पर्यवेक्षण के दौरान इसकी जानकारी मिली है। प्रभारी कल तक अपना रिपोर्ट दे देंगी। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी की सुविधा को लेकर नियमों में बदलाव नहीं हो सकता है। इसके पीछे कारण क्या है जानने का प्रयास किया जाएगा। रिपोर्ट पेश होने के बाद शोकाज नोटिस भेजा जाएगा। सरोज मिश्रा जो भी कारण बताएंगी उसके बाद आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
हेमंत उपाध्याय.जिला शिक्षा अधिकारी,बिलासपुर